DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

पीएम श्री प्राथमिक शाला जगतरा में हुआ समर कैंप का आयोजन, विभिन्न विधाओं में प्रशिक्षित शिक्षकों ने दिया बच्चों को प्रशिक्षण

बालोद। 23 मई से 1 जून 2025 तक 10 दिवसीय समर कैंप का आयोजन पीएम श्री प्राथमिक शाला जगतरा में हुआ। समर कैंप में विभिन्न विधाओं में प्रशिक्षित शिक्षकों द्वारा कौशल विकास का प्रशिक्षण दिया गया। प्रशिक्षण समग्र शिक्षा रायपुर के निर्देशानुसार समर कैंप का संचालन पीएम श्री प्राथमिक शाला जगतरा में किया गया। जिसमें विभिन्न विधाओं में प्रशिक्षित शिक्षकों द्वारा कौशल विकास प्रशिक्षण दिया गया। कौशल प्रशिक्षण के अंतर्गत योग, प्राणायाम, ताइक्वांडो, खेल,अंजलि धनकर द्वारा दिया गया। स्पोकन इंग्लिश का क्लास कीर्तिमाला साहू द्वारा दिया गया।बेसिक कंप्यूटर की जानकारी भी कीर्ति माला साहू द्वारा दिया गया।कला संगीत का प्रशिक्षण योगेंद्र साहू द्वारा दिया गया ।इसी प्रकार क्राफ्ट आर्ट के कागज से गुलदस्ता फ्लावर निर्माण संबंधी प्रशिक्षण संध्या साहू द्वारा दिया गया। प्रतिदिन 25 से भी अधिक विद्यार्थी की उपस्थिति रही। जिन्हें स्वल्पाहार दिया गया। प्रधान पाठक श्रीमती खेमलता ठाकुर ने बताया कि प्रत्येक विधा में प्रभारी प्रशिक्षकों द्वारा बेहतर संचालन के लिए समय सारणी अनुसार समय समर कैंप का आयोजन किया गया। समर कैंप मे सहायक् शिक्षक श्रीमती अनुपमा चौबे ,श्रीमती पद्मिनी साहू ,श्रीमती अन्नपूर्णा मंडावी, ग्राम पंचायत जगतरा के सरपंच मंडल मन्डावी , शाला प्रबंधन विकास समिति के अध्यक्ष श्री नरेंद्र निषाद, सदस्य श्रीमति चंद्रकला सोनबोईर भी उपस्थित रहे। 10 वे दिन सभी विद्यार्थियों एवं प्रशिक्षकों को प्रशस्ति पत्र दिया गया और समर कैम्प का समापन किया गया।

You cannot copy content of this page