DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

गायत्री परिवार बालोद द्वारा व्यक्तित्व निर्माण युवा शिविर का हुआ आयोजन

बालोद। अखिल विश्व गायत्री परिवार शांतिकुंज हरिद्वार के मार्ग दर्शन में युवाओं को श्रेष्ठ संस्कार देने चरित्रवान व्यक्तित्व गढ़ने गायत्री परिवार बालोद द्वारा व्यक्तित्व निर्माण युवा शिविर का आयोजन किया गया। जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में संजारी बालोद के विधायक श्रीमती संगीता सिन्हा सम्मिलित हुए।शिविर का शुभारंभ विधायक जी के हाथों गायत्री मंत्र के साथ दीप प्रज्वलित किया गया। इस अवसर पर विधायक संगीता सिन्हा ने कहा कि शिविर के माध्यम से गायत्री परिवार द्वारा श्रेष्ठ समाज एवं सुनहरे राष्ट्र के निर्माण हेतु नई पीढ़ी के बच्चों को सुसंस्कृत, सभ्य व शालीन, चरित्रवान, उर्जावान, ज्ञानवान, बनाया जा रहा है, जो अभिनंनदीय एवं वंदनीय है। शिविर में प्रमुख रूप से जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष श्री चन्द्रेश हिरवानी ,जिला महामंत्री श्री धीरज उपाध्याय , नपा अध्यक्ष श्रीमती प्रतिभा साहू पूर्व शहर अध्यक्ष पार्षद श्री विनोद शर्मा , पार्षद मंजूलता साहू ,डॉ. प्रदीप जैन सहित गायत्री परिवार उपस्थित रहे।

You cannot copy content of this page