DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

श्रम विभाग द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं का लाभ प्राप्त करने हेतु हितग्राहियों को बैंक खाते को आधार नंबर से लिंक कराना अनिवार्य

बालोद। श्रम पदाधिकारी ने बताया कि श्रम विभाग द्वारा संचालित विभिन्न मंडल अंतर्गत योजनाओं का लाभ प्राप्त करने हेतु अपने बैंक खाते को आधार नंबर से लिंक कराना आवश्यक है। उल्लेखनीय है कि श्रम विभाग द्वारा संचालित विभिन्न मंडल अंतर्गत योजनाओं की राशि का 17 सितम्बर, 2024 से डी.बी.टी. के माध्यम से श्रमिकों के खाते में स्थानांतरित किया जा रहा है परन्तु बहुत से ऐसे श्रमिक जिनका बैंक खाता के साथ आधार लिंक नही होने के कारण डी.बी.टी के माध्यम से राशि स्थानान्तरित करने में असुविधा हो रही है। उन्होंने बताया कि उक्त संबंध में अधिक जानकारी कार्यालय श्रम पदाधिकारी बालोद एवं समस्त विकासखण्ड में संचालित श्रम संसाधन केन्द्र से संपर्क कर सकते हैं।

You cannot copy content of this page