DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

जिले में अग्निवीर थलसेना भर्ती हेतु दी जाएगी निःशुल्क लिखित परीक्षा हेतु प्रशिक्षण

बालोद। भारतीय अग्निवीर थलसेना 2025 में बालोद जिले के आवेदक निःशुल्क लिखित परीक्षा हेतु प्रशिक्षण प्राप्त कर सकते है। जिला रोजगार अधिकारी ने बताया कि आवेदकों को अपने थलसेना के ऑनलाईन पंजीयन फार्म के साथ जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केन्द्र में 03 जून तक उपस्थित होना होगा। उल्लेखनीय है कि भारतीय अग्निवीर थलसेना 2025 अंतर्गत पहले चरण में लिखित परीक्षा और द्वितीय चरण में शारीरिक दक्षता परीक्षा का आयोजन किया जाएगा। उन्होंने बताया कि ऑनलाईन लिखित परीक्षा जून 2025 में आयोजित होना संभावित है।

You cannot copy content of this page