DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

25 मई को जिला स्तरीय संविधान बचाओ रैली में शामिल होंगे पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल

बालोद। 25 मई 2025 को जिला स्तरीय संविधान बचाओ रैली में बतौर मुख्य अतिथि छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का आगमन होने जा रहा है। जिलाध्यक्ष चन्द्रेश हिरवानी ने बताया कि अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी एवं छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देशानुसार इस रैली का आयोजन किया जा रहा है। जिसे मुख्य वक्ता के रूप में पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल , साथ ही जिले के तीनों विधायक और कांग्रेस के वरिष्ठ नेतागण संबोधित करेंगे। हम जिले के सभी लोगों से अपील करते हैं कि अधिक से अधिक संख्या में इस कार्यक्रम में पहुंचे। झीरम घाटी शहादत दिवस पर झीरम घाटी के शहीदों को श्रद्धांजलि भी अर्पित करेंगे । क्योंकि यह कांग्रेस के लिए बड़ा ही दुखद दिन था। इसलिए कोई आतिशबाज़ी नहीं की जाएगी और शहीदों को श्रद्धांजलि देने के उपरांत ही संविधान बचाओ रैली का कार्यक्रम प्रारंभ होगा। कांग्रेस के सभी नेता लोगों से इस कार्यक्रम में शामिल होने की अपील की गई है।

You cannot copy content of this page