DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

युक्तियुक्तकरण, पदोन्नति, लंबित एरियर्स सहित स्थानीय समस्याओं को लेकर डीईओ को सौंपा ज्ञापन

अर्जित अवकाश स्वीकृति, सीजीपीएफ पास बुक संधारण, परामर्श दात्री समिति गठन सहित अन्य विषयों पर की चर्चा

बालोद। छत्तीसगढ़ टीचर्स एसोसिएशन बालोद के पदाधिकारियों ने जिलाध्यक्ष दिलीप साहू के नेतृत्व में जिला शिक्षा अधिकारी बालोद पी सी मारकले से मुलाकात कर जिले में कार्यरत शिक्षक एल बी संवर्ग के स्थानीय समस्याओं पर चर्चा की व ज्ञापन सौंप शीघ्र निराकरण की मांग की। सौंपे गए ज्ञापन में युक्तियुक्तकरण के विषय सहित सहायक शिक्षक एल बी से प्राथमिक शाला प्रधानपाठक के रिक्त पदों पर पदोन्नति, लोकसभा निर्वाचन-2024 के कारण मुख्यालय नहीं छोड़ने के बदले जिले के सभी शिक्षकों को अन्य जिले की भांति नियमानुसार अर्जित अवकाश स्वीकृत करने, मध्यप्रदेश शासन वित्त विभाग के ज्ञापन क्रमांक एफ बी 11-3-83/ नि-2/चार, दिनांक 11 जनवरी के अनुसार जिले के अनुसूचित क्षेत्र डौंडी विकास खंड के कर्मचारियों के लिए अन्य जिले की भांति 10 दिन का अतिरिक्त अर्जित अवकाश व 7 दिन का अतिरिक्त आकस्मिक अवकाश स्वीकृत करने आदेश जारी करने, जिले के सभी विकास खंड में सीजीपीएफ पासबुक संधारण व सेवा पुस्तिका संधारण के लिए संगठन द्वारा पूर्व में सौंपे गए ज्ञापन पर अपेक्षित प्रक्रिया न होने से शिविर के माध्यम से संधारण करने, उच्च परीक्षा अनुमति के लिए पिछले एक दो वर्षों के लंबित अनुमति आदेश के लिए स्थिति स्पष्ट करने, सर्व शिक्षा अभियान अंतर्गत कार्य कर चुके शिक्षकों के संविलियन के पूर्व के माह जुलाई 2016 से मार्च 2017 तक के 7% लंबित डीए एरियर्स का कई बार ज्ञापन के बावजूद लगभग 8-9 वर्ष बाद भुगतान नही होने पर नाराजगी व्यक्त करते हुए शीघ्र भुगतान करने व पहली बार प्रदेश में आयोजित 5 वी व 8 वी कक्षा के केंद्रीय कृत मूल्यांकन बोर्ड परीक्षा के अंक सूची प्रदान करने में विलंब से प्रवेश में दिक्कत को ध्यान रखते हुए शीघ्र व्यवस्था करने आदि पर चर्चा कर ज्ञापन सौंपा गया। अधिकारी ने सभी समस्याओं के शीघ्र निराकरण का आश्वासन दिया।
टीचर्स एसोसिएशन बालोद की ओर से मुलाकात कर ज्ञापन सौंपने वालों में जिला अध्यक्ष दिलीप साहू, जिला संयोजक रामकिशोर खरांशु, जिला सचिव नरेंद्र साहू, जिला कोषाध्यक्ष पवन कुम्भकार, जिला संगठन मंत्री रिखी ध्रुव,महामंत्री रवींद्र नाथ योगी,लेखराम साहू, रामसिंह ठाकुर, धीरज कस्तुरे, आई टी सेल प्रभारी हरीश साहू, शिवेंद्र बहादुर साहू, ब्लॉक अध्यक्ष गुरूर सूरज गोपाल गंगबेर, जिला सलाहकार संतोष देवांगन आदि शामिल थे।

You cannot copy content of this page