DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

रक्षित केंद्र बालोद में हुआ साप्ताहिक जनरल परेड में फायर कंट्रोल प्रशिक्षण

नगर सेना एवं अग्निशमन विभाग द्वारा जिला बालोद के पुलिस अधिकारी कर्मचारियों को फायर कंट्रोल डेमोस्ट्रेशन के जरिए दिया गया अग्निशमन प्रशिक्षण

बालोद। एसपी योगेश कुमार पटेल द्वारा रक्षित केंद्र बालोद परेड ग्राउंड में साप्ताहिक जनरल परेड लिया गया। परेड में समस्त टोलियों का निरीक्षण कर उत्तम वेशभूषा बेहतर टर्न आउट हेतु अधिकारी/कर्मचारियों को पुरस्कार दिया गया। इस दौरान फायर कंट्रोल डेमोस्ट्रेशन मॉक ड्रिल / प्रशिक्षण भी हुआ। परेड पश्चात नगर सेना एवं अग्निशमन विभाग बालोद के द्वारा आग लगने की आपातकालीन स्थिति में आग को नियंत्रण करने के लिए अग्नि सुरक्षा उपाय की जानकारी देते हुए एलपीजी में लगी आग को कंट्रोल करने का तरीका, आग को फैलने से रोकने के उपाय, अग्नि दुर्घटना को लेकर सजग और सावधान रहने हेतु जागरूक करते हुए फायर उपकरणों को चलाने के तरीके बताए गए। साथ ही आग के प्रकार को ABCD श्रेणीवार जैसे ठोस पदार्थ, तरल पदार्थ, गैस और धातु इलेक्ट्रानिक में आग लगने पर कौन से श्रेणी के आग मे कौन सा अग्निश्मन यंत्र का उपयोग होता है, इस संबंध में डेमो के जरिए जानकारी दी गई। बिल्डिंग में आग लगने पर स्वयं को सुरक्षित तरीके से बाहर निकालने हेतु उचित उपाय भी बताए गए। इस दौरान एएसपी. मोनिका ठाकुर, एसडीओपी बोनीफास एक्का, परेड कमांडर रेवती वर्मा, फायर टीम से फायरमेन किशोर कुमार सेन, टिकेंद्रनाथ नायक, भोजराज, सैनिक रोहित साहू, सैनिक बेनु ठाकुर, सैनिक सजवण लाल, चालक सैनिक लेखु यादव एवं जिला बल बालोद के अधिकारी कर्मचारी सम्मिलित हुए।

You cannot copy content of this page