DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

विधायक अनिला भेड़िया ने डोम सेड का किया लोकार्पण, विभिन्न गांव को दी लाखों की सौगात

बालोद। वनांचल क्षेत्रों के विभिन्न ग्राम पंचायतों में डौंडीलोहारा विधानसभा क्षेत्र के विधायक अनिला भेड़िया ने अपने विधायक निधि से ग्राम पंचायत कर्रेगाव में शीतला मंदिर में ज्योति कक्ष के लिए 6.50 लाख का भवन का भुमिपुजन किया। ग्राम पंचायत करतुटोला में 10 लाख का डोम सेड का लोकार्पण, ग्राम पंचायत तुरमुडा़ में 11 लाख का डोम सेड,3 लाख का कला मंच,10 लाख की लागत से बनी मंगल भवन का लोकार्पण किया गया। लाखों रुपए का निर्माण कार्यों का भुमि पुजन और लोकार्पण कार्यक्रम में पहुंचे विधायक दीदी को देखने भारी संख्या में ग्रामीण जन उपस्थित हुए। त्रि-स्तरीय पंचायत चुनाव के बाद दीदी जी को अपने बीच देख कर गदगद हो गए। विधायक ने अपने उद्बोधन में कहा कि आप लोगों ने जो मांग रखे थे उसे बारी बारी से प्राथमिकता से करते जा रहे हैं। हमारे साथ जिला पंचायत, जनपद सदस्य, सरपंच का भी राशि आएगा तो छोटा छोटा कार्य आप के ग्राम पंचायत में और होगा। ये सम्पत्ति आप लोगों की है। साफ सुथरा रखने की जिम्मेदारी बनती है। करतुटोला पहुंचते ही तेज बारिश होने के बावजूद वहां भारी संख्या में ग्रामीण जन उपस्थित रहे। जिला पंचायत सदस्य राजाराम तारम ने कहा कि हम लोगों कि सबसे पहले प्रथमिकता है क्षेत्रों की सर्वांगीण विकास। आप लोगों ने जिला पंचायत सदस्य बना कर भेजें है तो मेरा भी फर्ज बनता है आपके ग्राम पंचायतों में जो भी जरूरत होगी हम सहयोग करेंगे। गोविंद चंन्द्राकर विधायक प्रतिनिधि, देव राना जनपद सदस्य,रेलहा राम भुआर्य सरपंच कर्रैगांव, श्रीमती मीना हरक कोर्राम सरपंच करतूटोला, सरपंच तुरमुडा़ चैतराम कोर्राम,झुमुक परसाई जोन प्रभारी, चंदन भारद्वाज, रुद्र नारायण पाटिल,देव भंडारी,उत्तम ठाकुर थानसिह रावटे,पुरन नायक, हरक कोर्राम,रामेश्वर साहू, परमेश्वर पुरषोत्तम ठाकुर,खरे,मेनलाल भुआर्य, भुपेश साहरे, भुपेंद्र साहू , शैलेन्द्र गायकवाड़ और कार्यकर्ता, ग्राम वासियों की उपस्थिति में कार्यक्रम सम्पन्न हुआ।

You cannot copy content of this page