DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

बड़ी खबर : 15 स्कूलों के बोर्ड परीक्षा परिणाम ने किया निराश, कलेक्टर हुई सख्त,50% से कम रिजल्ट वाले प्राचार्यों को जारी हुआ नोटिस, मांगा स्पष्टीकरण

बालोद। बालोद जिले में हाईस्कूल एवं हायर सेकेण्डरी परीक्षा वर्ष 2025 में
50 प्रतिशत या उससे कम परिणाम वाले विद्यालयों के संस्था प्रमुखों को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है।स्पष्टीकरण का जवाब संतोषप्रद नही होने पर उच्च कार्यालय को अनुशासनात्मक कार्रवाई हेतु प्रस्ताव प्रेषित किया जाएगा।कलेक्टर श्रीमती दिव्या उमेश मिश्रा के निर्देशानुसार जिला शिक्षा अधिकारी द्वारा बालोद जिले में छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मण्डल रायपुर द्वारा आयोजित हाईस्कूल एवं हायर सेकेण्डरी परीक्षा वर्ष 2025 में 50 प्रतिशत या उससे कम परीक्षा परिणाम वाले विद्यालयों के संस्था प्रमुखों को कारण बताओ सूचना जारी किया गया है। जिला शिक्षा अधिकारी श्री पीसी मरकले ने बताया इन सभी प्राचार्यों को तीन दिवस के भीतर स्पष्टीकरण प्रस्तुत करने के निर्देश दिए गए हैं। उन्होंने बताया कि संबंधित संस्थाओं के प्राचार्यों के द्वारा प्रस्तुत किए गए स्पष्टीकरण का जवाब संतोषप्रद नही होने पर संबंधित संस्था प्रमुख के विरूद्ध अनुशासनात्मक कार्रवाई हेतु उच्च कार्यालय को प्रस्ताव प्रेषित किया जाएगा।

इन स्कूलों का रहा रिजल्ट खराब

श्री मरकले ने बताया कि इसके अंतर्गत स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालय निपानी, राणाखुज्जी एवं अरमरीकला, शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय खेरथाबाजार, पिनकापार, छेड़िया, खोलझर, डौण्डीलोहारा, गुण्डरदेही, बरबसपुर, बेलमाण्ड, भण्डेरा एवं शासकीय बालक उच्चतर माध्यमिक विद्यालय डौण्डी सहित जिले के कुल 15 स्कूलों के प्राचार्यों को जिनका परीक्षा परिणाम 50 प्रतिशत या उससे कम रहा है उन्हें स्पष्टीकरण जारी कर तीन दिवस के भीरत जवाब प्रस्तुत करने के निर्देश दिए गए हैं।

जारी नोटिस में प्राचार्यों से कई बिंदुओं पर जानकारी मांगी गई है

नोटिस में सत्र 2024-25 में आयोजित मूल्यांकन टेस्ट / त्रैमासिक / अर्धवार्षिक/प्री-बोर्ड परीक्षा परिणाम, आतंरिक परीक्षाओं में न्यूनतम परिणाम वाले शिक्षकों पर की गई कार्यवाही (नोटिस) / कार्ययोजना, कमजोर बच्चों के चिन्हांकन एवं उनके उपचारात्मक शिक्षा की कार्यवाही विवरण, लगातार अनुपस्थित बच्चों के संबंध में की गई कार्यवाही, शिक्षकों द्वारा बच्चों की जांची गई कॉपी एवं प्राचार्य द्वारा किया गया प्रतिपरीक्षण, प्राचार्य एवं शिक्षकों का मुख्यालय निवास एवं उससे स्कूल की दूरी, शिक्षकों द्वारा लिए गए अवकाश का विवरण एवं विद्यालय का सत्र 2024-25 में किस अधिकारी ने निरीक्षण किया, इसकी पूरी जानकारी मांगी गई है।

You cannot copy content of this page