DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

डंगनिया परसदा सड़क का जल्द हो नवीनीकरण, बीजेपी नेताओं ने की मांग

बालोद/ अंडा। डंगनिया से परसदा रेलवे चौकी तक के सड़क जो की प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के अंतर्गत बना था, जिनकी स्थिति काफी जर्जर है, उनके नवीनीकरण के लिए पूर्व विधायक बीरेंद्र साहू ,जनपद पंचायत के अध्यक्ष पुरुषोत्तम चंद्राकर व भाजपा मंडल ओटेबंद के अध्यक्ष कुलदीप साहू ने प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के संभाग कार्यालय कुरूद में संभाग प्रमुख व अधीक्षण अभियंता से इस विषय पर मुलाकात कर चर्चा की तथा रोड के तत्काल नवीनीकरण हेतु मांग किया गया। इस पर संभाग प्रमुख ने प्राथमिकता से इस कार्य को शामिल किया तथा जून जुलाई में बजट आते ही इस कार्य को तत्काल पूर्ण करने का आश्वासन दिया। इस पर क्षेत्र के सरपंचगण सत्यवती साहू परसदा, इंद्रजीत चंद्राकर सिरसिदा, हेमंत साहू अर्जुनी, रामेश्वरी चंद्राकर गोरकापार व सभी क्षेत्र वासियो ने आभार जताया।

क्या कहा नेताओं ने।

इस पर गुण्डरदेही पूर्व विधायक बीरेंद्र साहू ने कहा कि इस क्षेत्र की जनता विगत 5 वर्षों से इस मांग को कर रहे थे। उसके बनने पर आवागमन सुगम होगा ।सभी क्षेत्रवासियों को अग्रिम बधाई।जनपद अध्यक्ष पुरषोत्तम लाल चंद्राकर ने कहा कि यह सड़क बनने से ओटेबन्द मंदिर व बैंक आने जाने वालों को तथा सिरसिदा गोरकापार के निवासियों को गुंडरदेही, अर्जुन्दा, व दुर्ग जाने में सुविधा होगी।मंडल अध्यक्ष कुलदीप साहू ने  कहा कि परसदा में धान खरीदी केंद्र है जिसमे अर्जुनी सिरसिदा के किसान आते है तथा हाइस्कूल के बच्चों को भी आने जाने में सुविधा होगी।

You cannot copy content of this page