DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

बिना नंबर की पल्सर बाइक से 25 किलो गांजा ले जा रहे थे एमपी के आरोपी, पुरूर पुलिस ने किया गिरफ्तार

बालोद। बालोद जिले के पुरूर पुलिस ने गांजा परिवहन कर रहे दो आरोपितों को गिरफ्तार किया है। जिनमें एक मोहम्मद सहीद पिता मोहम्मद सुवरती उम्र 31 वर्ष निवासी ग्राम पथराहा (वार्ड क0-05 दोकराभाठा खुर्द) पोस्ट ढ़ेरा तहसील माऊगंज थाना/जिला माऊगंज (म०प्र०) और दूसरा मोहम्मद रफीज पिता रजा मोहम्मद खान उम्र 28 वर्ष निवासी ग्राम पडुआ पोस्ट गढ़ तहसील मनगवा थाना गढ़ जिला रीवा (म०प्र०) शामिल हैं। दोनों द्वारा गांजा को जगदलपुर से कांकेर, चारामा के रास्ते रायपुर की ओर रीवा (म०प्र०) में ले जाकर खपाने की तैयारी थी।अवैध मादक पदार्थ गांजा की तस्करी के रोकथाम हेतु पुलिस महानिरीक्षक दुर्ग रेंज दुर्ग रामगोपाल गर्ग के निर्देश प्राप्त होने पर पुलिस अधीक्षक बालोद योगेश पटेल, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मोनिका ठाकुर के मार्गदर्शन में अनुविभागीय अधिकारी पुलिस गुरूर जिला बालोद बोनीफास एक्का के पर्यवेक्षण में थाना प्रभारी पुरूर स०उप० निरीक्षक भुजबल साहू के नेतृत्व में थाना पुरूर की टीम को अवैध मादक पदार्थ गांजा के परिवहन संबंधी प्रकरण में यह बड़ी सफलता हासिल की गई।पुलिस थाना पुरूर के पुलिस पार्टी द्वारा क्षेत्र में नशीले पदार्थ के परिवहन पर अंकुश लगाने हेतु 21 मई 2025 को स०उप० निरीक्षक भुजबल साहू और पुलिस स्टाफ के शासकीय वाहन CG-03-8570 से मुखबीर द्वारा मोबाईल के माध्यम से सूचना मिलने पर घेराबंदी की गई। सूचना थी कि एक काला लाल रंग की बिना नम्बर की वाहन पल्सर मोटर सायकल जिसमें 02 व्यक्ति है जो अपने साथ में काला रंग की दो बड़े बैग में अवैध मादक पदार्थ गांजा रखे हुए हैं, जो कांकेर चारामा के रास्ते रायपुर की ओर जा रहे हैं।सुचना पर एनएच-30 मार्ग ग्राम पुरूर में कार्यवाही के दौरान मुखबीर द्वारा बताये बिना नम्बर की वाहन पल्सर मोटर सायकल आया । जिसे स्टाफ के द्वारा रोका गया। जिन्हें नाम पता पुछने पर वाहन चला रहे व्यक्ति अपना नाम मोहम्मद सहीद एवं पीछे बैठा व्यक्ति अपना नाम मोहम्मद रफीज दोनों एमपी के रहने वाले बताए । जिनका तलाशी लेने पर दोनों के संयुक्त कब्जे से काला रंग की दो बड़े बैग में कुल 04 पैकेट मादक पदार्थ गांजा कुल वजनी 25 किग्रा कीमती 2,50,000/ रूपया मिला एवं घटना में प्रयुक्त बिना नंबर की काला लाल रंग की बजाज पल्सर वाहन कीमती लगभग 1,00,000/रू० पुरानी इस्तेमाली कुल जुमला 3,50,000/ रूपये, आधार कार्ड, पेन कार्ड को जप्त किया गया। अपराध धारा 20 (ख) एनडीपीएस एक्ट कायम कर दोनों आरोपितों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया।उक्त प्रकरण में थाना पुरूर प्रभारी स.उप.निरीक्षक भुजबल साहू, आरक्षक लिखन साहू, किशोर साहू, गुणेश यादव, थनेन्द्र देवांगन, संदीप यादव की सराहनीय भूमिका रही।

You cannot copy content of this page