DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

आनलाईन पोस्ट मैट्रिक छात्रवृत्ति हेतु आवेदन करने की तिथि जारी नवीनीकरण की अंतिम तिथि 31 मई तथा नवीन पंजीयन 31 अगस्त तक

बालोद। शिक्षा सत्र 2025-26 हेतु कक्षा 12वीं से उच्चतर कक्षाओं के लिए आनलाईन पोस्ट मैट्रिक छात्रवृत्ति का पंजीयन, स्वीकृति एवं वितरण की कार्यवाही वेबसाइट पोस्ट मैट्रिक-स्काॅलरशीप डाॅट सीजी डाॅट एनआईसी डाॅट इन पर की जा रही है। सहायक आयुक्त आदिवासी विकास ने बताया कि छत्तीसगढ़ राज्य के बाहर अध्ययनरत विद्यार्थियों द्वारा आनलाईन नवीनीकरण 31 मई 2025 तथा नवीन पंजीयन 31 अगस्त 2025 तक की तिथि निर्धारित की गई है। सहायक आयुक्त ने बताया कि वर्ष 2025-26 से छात्रवृत्ति का भुगतान पीएफएमएस के माध्यम से किया जा रहा है। पीएफएमएस द्वारा आधारित भूगतान की जा रही है। उन्होंने सभी विद्यार्थियों को आॅनलाईन आवेदन करते समय आधार सीडेड बैंक खाता नंबर की प्रविष्टि सुनिश्चित करने को कहा है। इसके साथ ही सत्र 2024-25 अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति के विद्यार्थियों को अनिवार्य रूप से ओटीआर की प्रविष्टि आनलाईन आवेदन करते समय किया जाना है। ओटीआर की प्रविष्टि के संबंध में संस्थाओं द्वारा विद्यार्थियों अधिक जानकारी प्रदान की जाएगी।

You cannot copy content of this page