DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

राजीव गांधी की पुण्यतिथि पर रक्तदान शिविर बालोद में संपन्न

युवा कांग्रेस के सदस्यों ने किया रक्तदान, जिला कांग्रेस भवन में शपथ लेकर किया कार्यक्रम का आयोजन

बालोद। बालोद के कांग्रेस भवन में बुधवार को पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की पुण्यतिथि पर रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। इस अवसर पर युवा कांग्रेस कमेटी के सदस्यों ने रक्तदान किया। युवा कांग्रेस के जिलाध्यक्ष प्रशांत बाला बोकड़े और महामंत्री आदित्य दुबे सहित विधानसभा अध्यक्ष संदीप साहू ने रक्तदान में भाग लिया। युवा कांग्रेस के जिला अध्यक्ष ने राजीव गांधी को याद करते हुए कहा कि वे देश की सेवा करते हुए बलिदान हुए। उन्होंने कहा कि हमें पूर्व प्रधानमंत्री के आदर्शों को अपनाना चाहिए। रक्तदान शिविर का आयोजन
विजन को साझा किया। आदित्य दुबे ने राजीव गांधी के विजन को साझा किया। उन्होंने बताया कि राजीव गांधी का सपना था कि भारत तकनीक, शिक्षा और युवा शक्ति के बल पर एक मजबूत राष्ट्र बने। कार्यक्रम में जिला चिकित्सालय के अजय साहू, उत्तम टंडन और अन्य चिकित्सा कर्मी मौजूद रहे। जिला युवा कांग्रेस से सहित कई कांग्रेस इस कार्यक्रम में युवा कांग्रेस के साथी आदित्य दुबे जिला प्रशासनिक महामंत्री, विधान सभा अध्यक्ष संदीप साहू,उपाध्यक्ष दीपक सानू पाल, जनपद मोहनीश पारकार, फैल अली उपाध्यक्ष शहर युवा कांग्रेस, देवराज ध्रुव, राम गावड़े, अशद अली, दुर्गेश नेताम, मनोज नेताम, सन्नी नेताम, लोकेश बघेल, राहुल ठाकुर, विक्की साहू, बलराम गावड़े, निखिल रगड़े, नजीर अल्ली, आकाश श्रीवास्तव, अरफान खान,रोशन, हिमांशु सोनी, सभी युवा कांग्रेस के साथी कार्यकर्ता भी उपस्थित थे।

You cannot copy content of this page