DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

नारागांव बस्ती में घूम रहा भालू, ग्रामीणों में दहशत, वीडियो हो रहा वायरल

देखिए भालू का वीडियो

बालोद। गुरुर ब्लॉक और गुरूर वन परिक्षेत्र के ग्राम नारागांव में बस्ती में एक भालू घूमता हुआ दिखाई दे रहा है। इसकी पुष्टि गांव के ही एक ग्रामीण खम्हन साहू के घर के पास लगे सीसीटीवी कैमरे के फुटेज से हुई है। जिसमें नजारा कैद है। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। भालू को इस तरह घूमते देख लोगों में दहशत है तो वही मामले की जानकारी मिलते ही वन विभाग ने मुनादी कराकर लोगों को सावधान किया है। आशंका है कि यह भालू अपने झुंड से अलग हो चुका है और पानी और खाने की तलाश में गांव तक आ गया है। वन विभाग के अफसरों की मानना है कि अक्सर मांस मछली की खुशबू से भी भालू जंगल छोड़कर गांव में आ जाते हैं। गर्मी के दिनों में भोजन पानी की तलाश में अक्सर जंगल में दिक्कत होने पर भालू नजदीक के बस्ती में घूमते हैं। इसलिए लोगों को सचेत किया गया है ताकि किसी को कोई नुकसान ना हो।

You cannot copy content of this page