गोटाटोला को निःशुल्क कोचिंग हेतु स्मार्ट टीवी किया गया प्रदान



बालोद। 36 गढ़ केन्द्रीय महासभा के डॉ देवेन्द्र माहला के मार्ग दर्शन में 5 वी कक्षा के छात्र/छात्रा को प्रयास नवोदय जैसे अन्य संस्थाओं में प्रवेश तैयारी के मार्गदर्शन दिया जा रहा है। जिसे 36गढ़ केन्द्रीय महासभा अखिल भारतीय हल्बा हल्बी आदिवासी समाज कर्मचारी प्रकोष्ठ शाखा पूर्वी ब्लाक गोटाटोला को निःशुल्क कोचिंग हेतु स्मार्ट टी वी प्रदान किया गया है। जिससे पढ़ाई और प्रतियोगिता अच्छे से तैयारी किया जाए और संस्था से चयनित बच्चों को उज्वल भविष्य की शुभकामनाएं देते हुए महासभा के समस्त पदाधिकारियों व सामाजिक ब्लाक पूर्वी ब्लाक गोटाटोला के समस्त पदाधिकारियों को कर्मचारी प्रकोष्ठ पूर्वी ब्लाक गोटाटोला को धन्यवाद, आभार प्रदर्शन किया गया और अन्य सभी ब्लॉकों को भी कोचिंग केरियर मार्गदर्शन की तैयारी करने सलाह दिया गया।

You cannot copy content of this page