DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

महिला कमांडो के नेतृत्व में ग्रामीणों ने पापरा में निकाली तिरंगा रैली

बालोद। ऑपरेशन सिंदूर की सराहनीय सफलता का जश्न मनाते हुए ग्राम पापरा की महिलाओं द्वारा तिरंगा रैली का आयोजन किया गया।जिसमे काफी संख्या में लोग शामिल हुए।जिन्होंने भारत माता की जय व भारतीय सेना जिंदाबाद के नारे लगाए। तिरंगा रैली का नेतृत्व महिला कमांडो के द्वारा किया गया। ग्राम सरपंच, पंच, सचिव व रोजगार सहायक उत्साह से रैली में भाग लिए। रैली में शामिल लोगों ने राष्ट्रध्वज लहराते और देशभक्ति के नारे लगाते हुए भारतीय सेना की बहादूरी, बलिदान और प्रतिबद्धता की प्रशंसा की। सभी ने ऑपरेशन सिंदूर के दौरान राष्ट्र की रक्षा करने में भारतीय सेना के भूमिका के प्रति गहरा सम्मान और आभार व्यक्त किया। रैली का समापन राष्ट्रीय एकता अखंडता तथा राष्ट्र की रक्षा करने वाले सेनाओं के प्रति सम्मान बनाए रखने की सामूहिक शपथ के साथ हुआ।

You cannot copy content of this page