बालोद/अंडा। छत्तीसगढ़ निषाद (केवट) समाज जिला – बालोद वार्षिक अधिवेशन का आयोजन ग्राम- भिलाई अर्जुन्दा ( गुण्डरदेही) में 25 मई को किया जा रहा है। आयोजन को लेकर समाज सहित ग्रामीण जनों में बहुत उत्साह है। इस ग्राम में छतीसगढ़ बनने के बाद पहली बार 25 वर्ष बाद कोई मुख्यमंत्री ग्राम भिलाई (अर्जुन्दा) में आने वाले हैं। जिससे ग्राम के वासियों को एक बड़ी सौगात मिल सकती है। इस आयोजन में अतिथिगण ( दोपहर 3 बजे से मुख्य अतिथियों का आगमन एवं उद्बोधन) होगा। इस आयोजन में मुख्य अतिथि मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय और केंद्रीय मंत्री रामभूषण चौधरी होंगे। अध्यक्षता प्रांताध्यक्ष निषाद समाज एवं विधायक कुंवर सिंह निषाद करेंगे। अति विशिष्ट अतिथि उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा,सांसद कांकेर लोकसभा भोजराज नाग, विधायक दुर्ग ग्रामीण ललित चंद्राकर, अध्यक्ष, अ. पि. व. आयोग नेहरु राम निषाद, अध्यक्ष राष्ट्रीय समन्वय समिति बाबा मार्तण्ड युवा अध्यक्ष, राष्ट्रीय समन्वय समिति नीरज कश्यप,संयोजक राष्ट्रीय समन्वय समिति राजाराम कश्यप,पूर्व अध्यक्ष, मछुआ कल्याण बोर्ड एम आर निषाद, अध्यक्ष जिला भाजपा संगठन बालोद चेमन देशमुख, अध्यक्ष जिला पंचायत बालोद तारणि पुष्पेन्द्र चंद्राकर, जिला पंचायत सदस्य गुलशन चंद्राकर, अध्यक्ष जनपद पंचायत गुण्डरदेही पुरुषोत्तम चंद्राकर, जनपद सदस्य नेम चुम्मन साहू, सरपंच ग्राम पंचायत भिलाई परस निषाद, अध्यक्ष जिला निषाद समाज बालोद राजेन्द्र कुमार निषाद, ग्रामीण अध्यक्ष तोरण पारकर एवं समस्त जिला पदाधिकारीगण समस्त परिक्षेत्र अध्यक्षगण निषाद समाज सदस्य गण उपस्थित रहेंगे।
जिला निषाद ( केवट) समाज वार्षिक अधिवेशन 25 मई को भिलाई (अर्जुंदा) में ,मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का आगमन प्रस्तावित
