DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

आधी रात के बाद घर में घुस आया अजगर,,,घर वालों ने सुबह पकड़ कर बाहर निकाला, ताँदुला नदी में छोड़ा

बालोद। यह तस्वीर ग्राम जगन्नाथपुर की है। जहां शनिवार की रात करीब डेढ़ बजे एक विश्वकर्मा परिवार के मकान में अजगर घुस आया। रात के वक्त तेज गरज चमक के साथ बारिश हो रही थी। बिजली गुल थी। इस बीच घर वालों की आंख खुली तो किचन के दीवार के पास माधुरी विश्वकर्मा ने सबसे पहले अजगर देखा और वह चीखी चिल्लाई। आवाज सुनकर देर रात को आसपास के निवासी एकत्रित हुए। रात भर परिवार के लोग दहशत में सो नहीं पाए। सुबह तक काफी मशक्कत के बाद अजगर को पकड़ा गया। परिवार के ही युवक जय विश्वकर्मा ने हिम्मत दिखाई और अजगर को सुरक्षित तरीके से पकड़कर एक बोरी में बंद किया। अजगर की लंबाई करीब 8 से 10 फीट रही होगी। सुबह तक अजगर को पकड़ पास के गांव सुन्दरा में ले जाकर ताँदुला नदी में छोड़ा गया। तब जाकर लोगों ने राहत की सांस ली। जानकारी अनुसार घर के पीछे दीवार में गैप यानि खाली जगह है। जहां अजगर कहीं से आकर रात को घुस गया था। आसपास मकान के पीछे कुछ लोगों के कोठार और खेत हैं। अंदाजा है कि अजगर उसी तरफ से आया होगा। गनीमत समय रहते घर वालों की नजर अजगर पर पड़ गई वरना फिर अजगर और कहीं घुसता तो निकालना मुश्किल हो जाता।

You cannot copy content of this page