DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

छत्तीसगढ़ के वर्ल्डस बेस्ट जिमनास्टिक के खिलाड़ी अदारी नवीन साई कृष्णा ने सीनियर नेशनल में जीता कांस्य पदक

बालोद। जिम्नास्टिक्स फेडरेशन ऑफ़ इंडिया के तत्वाधान में सिनियर नेशनल आर्टिस्टिक जिम्नास्टिक्स चैम्पियनशीप छत्रपति शिवाजी स्पोर्टस कामपलेक्स बालेवाड़ी पुने महाराष्ट्र में दिनांक 23 अप्रैल से 3 मई तक आयोजित की गई थी। जिसमे छ. ग के नवीन साई ने स्टील रिंग इवेंट में शानदार प्रदर्शन करते हुए कांस्य पदक जीतकर छत्तीसगढ़ राज्य का नाम गौरवान्वित किया I नवीन ने राष्ट्रीय खेल उत्तराखंड 2025 में भी रजत पदक हासिल किया था I इस उपलब्धि पर कोच लक्ष्मण गुरुंग ने कहा कि उनकी यह उपलब्धि उनके कठिन परिश्रम और समर्पण का परिणाम हैI उपलब्धि पर खुशी व्यक्त करते हुए राजेश कुर्रे , सोनी जी तथा व्याख्याता टी एस पारकर ने उन्हें बधाई दी है और भविष्य में और भी ऊंचाइयों तक पहुंचने की शुभकामनाएं दी हैं। उनके सहयोगी कोचेस व माता पिता ने इस यह जीत जिम्नास्टिक जैसे तकनीकी खेल को बढ़ावा देने में एक महत्वपूर्ण कदम है और युवा खिलाड़ियों को प्रेरित करेगी।

You cannot copy content of this page