DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

बालोद शहर के वार्डो से मच्छरों को भगाने शुरू हुआ फॉगिंग मशीन का इस्तेमाल

शहर में बढ़ रहे मच्छरों के लार्वा को खत्म करने लार्वा हीट फॉगिंग पालिका अध्यक्ष एवं उपाध्यक्ष के मार्गदर्शन में किया गया

बालोद। बालोद शहर में सभी तरफ मच्छरों का आतंक है, ऊपर से भीषण गर्मी का मौसम है। इसी मौसम में मच्छरों के लार्वा से मच्छरों का जनन होता है। इसके जनन को रोकने बालोद नगर पालिका अध्यक्ष प्रतिभा चौधरी, उपाध्यक्ष कमलेश सोनी, स्वच्छता निरीक्षक पूर्णानंद आर्य के मार्गदर्शन में पालिका के कर्मचारियों ने विगत रात्रि 7 बजे से शहर के प्रमुख मार्गो में लार्वा हीट फॉगिंग किया गया। जो अब शहर के हर वार्ड में आवश्यकता अनुसार होगा। उक्त अवसर पर सभापति प्रीतम यादव, महेश पाठक, तरुण साहू, संतोष चौधरी, चंद्रहास साहू, दिपेश साहू सहित अनेक लोग मौजूद रहे।

You cannot copy content of this page