DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

ओटेबंद में करोड़ों की पानी टंकी का गुणवत्ताविहीन निर्माण, ग्रामीणों में आक्रोश, विभाग भी नहीं दे रहा ध्यान

बालोद। विकासखंड गुण्डरदेही के ग्राम पंचायत ओटेबंद में पेयजल की समस्या को दूर करने चार वर्षों से बनी पानी टंकी जर्जर हो गया है। आखिरकार जल जीवन मिशन के तहत पानी टंकी और पाईप लाइन जलापूर्ति योजना अंतर्गत पानी टंकी का निर्माण हुआ है। यह भी कमीशन की भेंट चढ़ गई है। पत्रकार संजय साहू ने गांव पहुंच स्थिति का जायजा लिया तो पाया कि जल जीवन मिशन स्वीकृत कार्य पानी टंकी निर्माण  विगत चार वर्षो  से अधूरा पड़ा है। जिससे गुणवत्तापूर्ण निर्माण नहीं कराया गया है। यह पानी टंकी की पानी से ग्राम के प्रत्येक घरों तक पेयजल पहुंचाने का कार्य किया जा सकेगा। लेकिन जिस तरीके से निर्माण कार्य हुआ है उसको देखते हुए ऐसा लग रहा है कि यह योजना भी नागरिकों को लाभ देने के बजाय भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ जाएगी। क्योंकि उक्त निर्माण कार्य में प्रयुक्त हो रही सामग्रियों का गुणवत्ता हीन होने के साथ साथ अन्य कार्यों जैसे पाइप बिछाने के लिए की गई खुदाई की गहराई , कनेक्शन आवंटन करने के स्थान में भिन्नता होना, एस्टीमेट में दर्शाए गए अनुसार ट्यूबवेल की गहराई का ना होना आदि ऐसे अनेकों कारण हैं जो इस योजना के असफल होने की पूर्ण रूप से जिम्मेदार कारक साबित हो सकते हैं। यूं तो घर घर तक पीने योग्य पानी पहुंचाने के लिए बने इस महत्वकांक्षी योजना के लिए निर्माण कार्य को दो अलग अलग भागों में विभाजित किया गया है जिसमें पहला पानी टंकी के लिये ढांचा तैयार करना जबकि दूसरा प्रत्येक घर तक नल कनेक्शन पहुंचाने का है। लेकिन कार्यस्थल पर कुछ और ही दिखाई देता है।अधिक लाभ के चक्कर में कार्यरत मजदूर लापरवाहीपूर्वक जल्दबाजी में पूरा किये है जिससे सभी निर्माण कार्य गुणवत्ताहीन है। इस मामले में जीवन लाल साहू सरपच ग्रामपंचायत ओटेबंद ने कहा जल जीवन मिशन स्वीकृत कार्य  पानी टंकी निर्माण विगत चार वर्षो  से अधूरा पड़ा है, टंकी निर्माण  का जो कार्य हुआ है वह भी आधा  गुणवत्ताहिन है । पानी का तराई भी नहीं हुआ है। टंकी की स्तिथि भी ठीक नहीं है कभी भी दुर्घटना हो सकता है । निर्माण कार्य का बोर्ड भी नहीं लगा हुआ है। संबधित विभाग ध्यान ठीक ढंग से नहीं दे रहा है। जो जांच का विषय है।

You cannot copy content of this page