DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

पुरूर का रानी दुर्गावती चौक है असुरक्षित, बदहाली के कगार पर, एकता व्यापारी संघ ने उठाया मुद्दा, फिर भी विभाग नहीं दे रहा ध्यान

गुरुर। पुरूर नेशनल हाईवे 30 के हृदय स्थल कहे जाने वाले रानी दुर्गावती चौक का इन दिनों काफी बुरा हाल है। रानी दुर्गावती मूर्ति का बाउंड्रीवाल टूट फूट कर जर्जर हो गया है। लगे हुए स्टिक लाइट भी सिर्फ देखने की शोभा है। जो सालों से बंद पड़ा है । रात में आने जाने वालों को अंधेरा में चलना पड़ता है।जिससे कई प्रकार की घटना की आशंका रहती है। सड़क किनारे बना हुआ नाली टूटा हुआ है। जहां नाली का पानी ओवर फ्लो होकर सड़क में बह रहा है। जिससे आने जाने वाले को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। कई लोग रोज गिर रहे है तो कई लोग अंधेरा के कारण रात में नाली में गिर रहे है। कई एक्सीडेंट भी हुआ है। कमलदेव साहू ने बताया कई बार एकता व्यवसायी संघ पुरूर के पदाधिकारियों ने संबंधित विभाग को सूचना दिया और अवगत भी कराया है फिर भी संबंधित विभाग और शासन प्रशासन नेशनल हाईवे 30 जैसे जगह के मामले में मौन है।

You cannot copy content of this page