DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

बोड़रा में हुई अतिक्रमण हटाने की बड़ी कार्रवाई, तुड़वाए गए सरार किनारे बने 9 अवैध दुकान

भाजपा नेता और जनपद उपाध्यक्ष दुर्गानंद साहू ने उठाया था मुद्दा, ग्राम विकास समिति ने भी की थी अतिक्रमण हटवाने की मांग

बालोद/गुरुर। ग्राम पंचायत बोड़रा में पक्के अतिक्रमण हटाने की बड़ी कार्रवाई की गई। इस क्रम में बड़ी संख्या में पुलिस बल भी तैनात रही। साथ ही राजस्व विभाग की टीम भी कई घंटे मौजूद रहकर अतिक्रमण हटाया गया । दरअसल में आचार संहिता की आड़ में ग्राम पंचायत बोड़रा में स्थित मुख्य बाजार के पास के तालाब यानी सरार किनारे कई लोगों ने अवैध तरीके से दुकान का निर्माण कर दिया था। कई भवन बनकर तैयार थे तो कुछ का काम जारी था। इसको लेकर आचार संहिता बीतने और चुनाव जीत कर आने के बाद जनपद उपाध्यक्ष व स्थानीय भाजपा नेता दुर्गानंद साहू ने शासन प्रशासन से अतिक्रमण हटाने की मांग की थी तो वही ग्राम विकास समिति के अध्यक्ष नेतराम साहू सहित अन्य ग्रामीणों ने भी पंचायत प्रशासन को पत्र लिखकर बढ़ते अतिक्रमण को हटाने की मांग की थी। भाजपा नेता दुर्गानंद साहू द्वारा उठाए गए इस मुद्दे को गंभीरता से लेते हुए पुलिस प्रशासन और राजस्व प्रशासन ने सख्ती दिखाई। आसपास के सभी थानों के प्रभारी, पुलिस बल सहित कोटवारों और पटवारी की मौजूदगी के साथ चिन्हांकित अतिक्रमण हटाए गए। इन अतिक्रमण को हटाए जाने से पहले संबंधित लोगों को कई बार पंचायत प्रशासन द्वारा नोटिस दिया जा चुका था। फिर भी वह अपने से अवैध कब्जा नहीं हटा रहे थे। तो फिर जेसीबी (बुलडोजर) लेकर प्रशासन पहुंचा और तोड़फोड़ की कार्रवाई शुरू हुई। मंगलवार को सुबह 10 बजे से करीब दोपहर 2 बजे तक यह कार्रवाई चली। जिससे गांव में गहमा गहमी का माहौल भी देखने को मिला। लगभग 9 लोगों द्वारा यहां दुकान बनाया जा चुका था। तो अन्य लोगों द्वारा भी उनके देखा सीखी तालाब के चारों ओर स्थित जमीनों पर कब्जा करके दुकान खोले जाने की तैयारी की जारी थी। कई लोगों ने बकायदा तालाब के भीतर से कॉलम गड्ढा खोदकर दीवार बनाया था। जिसे प्रशासन के अफसरों ने जेसीबी के जरिए तुड़वाया और उन्हें धराशाई करवाया। इस कार्यवाही के दौरान प्रमुख रूप से तहसीलदार हनुमत श्याम, एसडीओपी बोनीफॉस इक्का, गुरूर थाना प्रभारी सुनील तिर्की, पुरूर थाना प्रभारी शिशुपाल सिन्हा ,कंवर चौकी प्रभारी लता तिवारी सहित लगभग 100 की संख्या में पुलिस बल और 30 के करीब कोटवार और संबंधित अलग-अलग गांव के हल्का पटवारी मौजूद रहे। ग्रामीण अध्यक्ष नेत राम साहू का कहना है कि जिसने भी अतिक्रमण की है, उसको शासन की सहायता से अतिक्रमण को हटवाया जाएगा। ग्रामीण अध्यक्ष ने कहा कि उन्होंने पूर्व में भी अतिक्रमण हटवाया है। वहीं भाजपा नेता दुर्गानंद साहू ने प्रशासन द्वारा की गई इस कड़ी कार्रवाई की सराहना की और कहा कि इस तरह का अवैध कब्जा कतई बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। सरकारी जमीनों पर आचार संहिता की आड़ में कुछ लोगों द्वारा बेतरतीब तरीके से कब्जा कर दिया गया था। जिससे गांव में अशांति का माहौल बना हुआ था। इस मुद्दे को उन्होंने पदभार ग्रहण करने के साथ ही प्रमुखता से उठाया था। जिस पर आज पुलिस प्रशासन और राजस्व विभाग ने मिलकर कड़ी कार्रवाई की है । यह अन्य अवैध कब्जा धारियों के लिए भी एक सबक है जो कब्जा धारी छूट गए हैं उन्हें कुछ दिनों का समय दिया गया है कि स्वयं से कब्ज़ा हटाए। अन्यथा उन पर भी तोड़फोड़ की कार्रवाई की जाएगी। मंगलवार को करीब 9 लोगों द्वारा बनाए गए दुकानों को तोड़ने की कार्रवाई की गई। मामला बड़ा होने के कारण गुरुर, पुरूर, कंवर चौकी तीनों जगह से पुलिस टीम तैनात रही ताकि अतिक्रमणकारियों द्वारा किसी तरह का विवाद करते हैं तो स्थिति को नियंत्रित किया जा सके। पर जब पूरी टीम दलबल के साथ पहुंची और तोड़फोड़ की कार्रवाई हुई तो कोई भी अतिक्रमण करने वाले व्यक्ति विरोध नहीं कर पाए तो वहीं ग्रामीण भी माहौल देखते नजर आए।

You cannot copy content of this page