राजस्व विभाग की कार्यप्रणाली पर विधायक संगीता सिन्हा हुई नाराज, कनेरी में आयोजित जन समस्या निवारण शिविर में पहुंची विधायक ने कहा: ग्रामीणों को मिल रहा सिर्फ आश्वासन, नहीं हो रहा शिविर में निराकरण



गुरुर। छत्तीसगढ़ में चल रहे सुशासन तिहार के दौरान गुरुर ब्लॉक के कनेरी गांव में आयोजित जन समस्या निवारण शिविर में राजस्व विभाग की कार्यप्रणाली को लेकर विवाद सामने आया है। संजारी बालोद विधानसभा की कांग्रेस विधायक संगीता सिन्हा ने राजस्व विभाग की लंबित शिकायतों को देखकर अधिकारियों को फटकार लगाई। विधायक ने नामांतरण, बटांकन, पट्टा और आवास संबंधी समस्याओं के त्वरित समाधान का निर्देश दिया। वहीं उन्होंने पीएम आवास में भी गड़बड़ी की बात कही। उन्होंने कहा कि कुछ लोगों के पास 3-4 आवास हैं, जबकि गरीब लोग एक छत के लिए दफ्तरों के चक्कर काटने को मजबूर हैं।

बालोद में 10 हजार में से सिर्फ 5 हजार मामलों का निपटारा, प्रदेश में 29वें स्थान पर जिला

विधायक ने बताया राजस्व प्रकरणों के निपटारे में बालोद जिले की स्थिति चिंताजनक है। जिले में अब तक कुल 10,696 प्रकरण दर्ज हुए हैं। इनमें से केवल 5,444 प्रकरणों का निराकरण हुआ है। 50.93 प्रतिशत के निपटारा दर से बालोद प्रदेश में 29वें स्थान पर है। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय प्रदेशभर में औचक निरीक्षण कर जनता की समस्याएं सुन रहे हैं। पंचायतों में जन समस्या निवारण शिविर लगाए जा रहे हैं, लेकिन समस्याओं का समाधान अपेक्षित गति से नहीं हो रहा है।

सिर्फ शिविर नहीं समस्याओं का समाधान होना जरूरी

शिविर के दौरान विधायक ने कहा सभी अपने समस्या लेकर यहां आए हैं। यह आयोजन बहुत ही महत्वपूर्ण है क्योंकि कई गांव के लोगों ने अपनी समस्याएं लाई है। उन्होंने जनता से पूछा निराकरण हुआ। जनता की भीड़ से आवाज आई सिर्फ आश्वासन मिल रहा और बड़ी समस्या शासन से आवंटन की आ रही। आवंटन के कमी के कारण कई काम अटके हैं। विधायक ने कहा मैंने विभाग में देखा आवेदन बहुत आ रहे, राजस्व विभाग के समस्या खासकर त्रुटि सुधार को लेकर हैं। ग्रामीणों द्वारा चक्कर कांट रहे हैं। जब सरकार ने ऑनलाइन सुविधा दे दी है तो विभाग उसका इस्तेमाल क्यों नहीं कर पा रही।

जिन्हें जरूरत उन्हें नहीं मिल रहा आवास और जिन्हें दो बार मिल चुका ऐसे परिवारों को तीसरा और चौथा बार मिल आवास

पीएम आवास को लेकर उन्होंने कहा आज ही मीडिया में आया है केंद्रीय मंत्री शिव राज सिंह चौहान ने कहा है कि तीन लाख 700 लोगों को नया आवास मिल चुका है। हाल ही में मैं जुंगेरा के शिविर में गई थी, जहां एक परिवार ऐसा मिला जो बताए कि एक कमरे में पांच लोग रहते हैं। वह घर भी सुरक्षित नहीं हैm बारिश का पानी टपकता है। पॉलीथिन बांधकर काम चला रहे हैं। ऐसे लोगों को आवास नहीं मिला है और जिनके यहां दो दो आवास बन चुके हैं ऐसे लोगों को तीसरा आवास तक मिल चुका है। यह समस्या करीब हर गांव में है। जिनके पास आवास है उन्हें कई बार आवास मिल रहा। पर जिन्हें वास्तव में आवश्यक है उन्हें नहीं मिल रहा हैं। मैं कहती पंचायत से आवेदन पास होते जरूर है लेकिन एक बार स्वयं अधिकारी गांव जाकर सर्वे कर देखें कि जिन्हें वाकई में जरूरत हैं, उन्हें ही आवास स्वीकृत करें। ग्रामीण अपना आवेदन देते हैं लेकिन कार्रवाई नहीं होती। लोगों के पास गुजारे के लिए जगह नहीं है। पर जिनके पास पर्याप्त पक्के मकान हैं उन्हें और आवास दिया जा रहा है। अधिकारी स्वयं जाकर देखें जो वे सच पाएंगे वहीं योजना का लाभ ले ऐसी व्यवस्था हो। इस बात पर जनता ने भी हामी भरी।

नहीं बिकनी चाहिए किसी भी तरह से अवैध शराब

कनेरी की समस्या को ले विधायक ने कहा यहां अवैध शराब बिक रहा है। मैने विभाग के अफसरों को कार्रवाई के लिए निर्देशित किया हैं। ग्रामीण कहते हैं कार्रवाई के बाद दो दिन बंद रहता है फिर तीसरे दिन से बिक्री चालू हो जाता है। मेरा निवेदन है इस बात को थाना प्रभारी और आबकारी विभाग संज्ञान ले और अवैध बिक्री पूर्णतः बंद कराए। जनता तपती धूप में ऐसे शिविर में आकर समस्या समाधान की आस में आते हैं । पर समाधान मिल नहीं रहा सिर्फ आश्वासन मिलता है। सबसे ज्यादा राजस्व विभाग में शिकायतें हैं। कभी सर्वर डाउन तो कभी कई कारण से ग्रामीण चक्कर लगाते रहते हैं। विधायक ने ग्रामीणों से कहा अधिकारी अगर ध्यान नहीं देते हैं तो आप हमारे कार्यालय में जरूर आए । हम समस्या का समाधान जरूर निकालेंगे। मान लो अधिकारी ध्यान नहीं दे रहें हैं बस स्टेंड में ऑफिस में मेरे आए हैं समस्या का निराकरण जरूर करेंगें।

कलेक्टर के संग किया विभाग के स्टालों का अवलोकन

इस दौरान विधायक संगीता सिन्हा ने कलेक्टर दिव्या मिश्रा के साथ विभिन्न विभाग द्वारा लगाए गए प्रदर्शनी और स्टॉल का अवलोकन किया और संबंधित विभाग के अफसरों को आम जनता को योजनाओं का लाभ दिलाने के लिए निर्देशित किया। कई ऐसी योजना है जिनके बारे में जनता को भी खबर नहीं है, इसका पर्याप्त प्रचार प्रसार कर पात्र लोगों तक योजनाओं को पहुंचाने की अपील होने की।

You cannot copy content of this page