DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

मनरेगा कार्यों का हुआ शुभारंभ,ग्रामीण विकास की दिशा में एक और कदम

बालोद। ग्राम देवसरा, पंचायत देवरी (द) में महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना (मनरेगा) के अंतर्गत रोजगार कार्यों का विधिवत शुभारंभ हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ पंचायत सरपंच श्रीमती दीपिका ठाकुर द्वारा नारियल फोड़ कर एवं पूजा-अर्चना कर किया गया।इस अवसर पर ग्राम प्रमुख श्री जगेश्वर वैष्णव एवं श्री त्रिभुवन देशलहरे, संजय भारती, बसंत , प्यारी, टुकेश, ईश्वरी विशेष रूप से उपस्थित रहे। साथ ही पंचगण श्री कौशल देशलहरे, श्रीमती कौशल्या देशलहरे, श्रीमती बिसंती भारती एवं श्रीमती ममता मंडले की गरिमामयी उपस्थिति रही। रोजगार सचिव श्री हरिश्चंद्र के मार्गदर्शन में मनरेगा कार्यों की रूपरेखा प्रस्तुत की गई, जिसमें गांव के जरूरतमंद परिवारों को रोजगार उपलब्ध कराने की प्राथमिकता दी जा रही है। कार्यक्रम में ग्राम के अन्य प्रबुद्धजन एवं ग्रामीणजन बड़ी संख्या में उपस्थित होकर इस पहल का स्वागत किया। सरपंच श्रीमती दीपिका ठाकुर ने कहा कि “रोजगार गारंटी योजना गांव के आर्थिक विकास और श्रमिकों की आत्मनिर्भरता की दिशा में एक सशक्त माध्यम है। पंचायत की कोशिश है कि अधिक से अधिक जरूरतमंदों को इस योजना से जोड़कर उनके जीवन स्तर में सुधार लाया जाए।” ग्रामवासियों में इस योजना को लेकर उत्साह देखा गया और सभी ने ग्राम के समग्र विकास में सहयोग का संकल्प लिया।

You cannot copy content of this page