DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

गोड़ेला पंचायत मुख्य मार्ग पर पुलिस प्रशासन ने लगवाई यातायात व्यवस्था के लिए बैरिकेट्स, पंचायत प्रतिनिधियों ने जताया आभार

बालोद । ग्राम पंचायत गोड़ेला जो कि मोहंदीपाट (अर्जुंदा क्षेत्र) से दुर्ग राजनांदगांव नेशनल हाईवे को जोड़ने वाले रूट पर स्थित है, में बढ़ते यातायात के दबाव और तेज रफ्तार दौड़ती गाड़ियों को देखते हुए बेरिकेट लगाने की मांग पंचायत प्रशासन द्वारा की गई थी। सरपंच वागीश कुमार बंजारे ने बताया कि जिला पुलिस अधीक्षक से मांग करने पर त्वरित कार्रवाई करते हुए अर्जुंदा थाना प्रभारी द्वारा यातायात बैरिकेट्स प्राप्त हुआ है। जिसे गांव के उचित स्थान पर लगाया गया। इस अवसर पर ग्रामीण, पंच और मेट संघ ने जिला पुलिस प्रशासन, एसपी और थाना प्रभारी का धन्यवाद स्थापित किया। इस बैरिकेट्स के लगाए जाने से यातायात व्यवस्था नियंत्रित होगी और तेज रफ्तार दौड़ने वाली गाड़ियों पर भी अंकुश लगेगा। हादसे कम होंगे।

You cannot copy content of this page