DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

बालोद पुलिस को मिली सफलता चोरी के 2 आरोपी गिरफ्तार, प्रयुक्त मोटरसाइकिल व नगदी रकम जब्त

आरोपी जुनैद पूर्व में कई बार जा चुका है चोरी के केस में जेल

झलमला के कृषि केंद्र में दुकान का गल्ला तोड़कर किया था 1 लाख 20 हजार की चोरी

त्रिनयन एप के माध्यम से सीसीटीवी फुटेज से मिला आरोपियों का सुराग, केस सुलझाने में थाना बालोद एवं साइबर सेल टीम बालोद की रही विशेष भूमिका

बालोद। दिनांक 03मई 2025 को देवांगन कृषि झलमला बालोद के दुकान में कोई अज्ञात चोर द्वारा उसके गल्ले के लॉक को तोड़ कर उसके गल्ले में रखे 1 लाख 20 हजार चोरी कर ले गया था। सूचना पर चोरी के आरोपियों के पतासाजी हेतु थाना बालोद व साइबर सेल से विशेष टीम बनाकर लगाया गया। प्रार्थी की रिपोर्ट पर थाना बालोद में धारा 305,331(3) ,3(5)बीएनएस पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक बालोद योगेश कुमार पटेल के निर्देशन में व अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मोनिका ठाकुर के पर्यवेक्षण में एसडीओपी बालोद देवांश सिंह राठौर नेतृत्व में थाना प्रभारी रविशंकर पाण्डेय के द्वारा चोरी के प्रकरण में आरोपियों के पतासाजी हेतु सायबर सेल बालोद व थाना बालोद से विशेष टीम गठित कर आरोपियों के बारे में घटना स्थल पर लगे व आपपास के सीसीटीवी कैमरा की जानकारी त्रिनयन एप के माध्यम से फुटेज को बारीकी से एनालिसिस करने पर 02 संदिग्ध लोगो की जानकारी प्राप्त हुई। आरोपियो के पतासाजी हेतु टीम बालोद से गुण्डरदेही ,दुर्ग तक का सैकडो सीसीटीवी फुटेज को एनालिसिस किया गया। सीसीटीवी फुटेज से प्राप्त फोटो की पहचान संदेही मोहम्मद जुनैद कोहका भिलाई निवासी के रूप में हुई l आरोपी के संबंध में पूछने पर जानकारी मिली कि आरोपी अपने साथियों के साथ अमृतसर घूमने गया है। उक्त संदेही के वापसी पर टीम द्वारा पता तलाश कर पूछताछ करने पर अपराध कबूल करने पर आरोपी मोहम्मद जुनैद और मोहम्मद अदनान को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है। आरोपी मोहम्मद जुनैद चोरी में राजनांदगांव और बालोद के प्रकरण में जेल जा चुका है। आरोपियों से नगदी रकम 5000 रूपये, 1 घटना में प्रयुक्त मोटर साइकिल, कपड़े जब्त हुए।

ये हैं चोरी के आरोपी-

  1. मोहम्मद अदनान खान पिता अब्दुल कादिर उम्र 23 वर्ष पता कैम्प 1 संग्राम चौक भिलाई जिला दुर्ग (छ.ग.)
  2. मोहम्मद जुनैद पिता मोहम्मद इमरान उम्र 20 वर्ष पता इंदु आई टी आई कोहका भिलाई जिला दुर्ग (छ.ग.)

इनकी रही केस सुलझाने में भूमिका

उक्त प्रकरण में आरोपियों के पतासाजी व गिरफ्तारी में विशेष रूप से थाना प्रभारी बालोद निरीक्षक रविशंकर पाण्डेय, सहायक उपनिरीक्षक बिहारी राम ध्रुव,प्रधान आरक्षक दूर्योधन यादव, मोहन कोकिला, बनवाली साहू, संजय सोनी, सायबर सेल से प्रभारी उपनिरीक्षक जोगेन्द्र साहू, प्रधान आरक्षक विवेक शाही,आरक्षक राहुल मनहरे, विपिन गुप्ता,पूरन देवांगन, योगेश पटेल, योगेश गेडाम, गुलझारी साहू की सराहनीय भूमिका रही।

You cannot copy content of this page