DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

गोंडवाना वार्षिक परिक्षेत्र अधिवेशन नंगुटोला में संपन्न, अतिथि बतौर शामिल हुए लाल निवेंद्र सिंह टेकाम

बालोद। छ.ग.गोंडवाना महासभा परिक्षेत्र आतरगांव के तत्वाधान में वार्षिक अधिवेशन आयोजित किया गया था । जिसमें कलश यात्रा एवं सामाजिक कार्यक्रम हुआ जिसमें मुख्य रूप से गोंडवाना समाज के जिलाध्यक्ष प्रेमलाल कुंजाम, डौंडीलोहारा नगर पंचायत अध्यक्ष लाल निवेंद्र सिंह टेकाम,जिला पंचायत सदस्य राजाराम तारम , सर्किल अध्यक्ष बजरंग मंडावी , गोविंद चंद्राकर, सचिव दशरथ मंडावी, परिक्षेत्र अध्यक्ष मंशाराम नेताम, निरंजन पटौदी , तुलाराम मंडावी ,उदय राम ओटी ,राजेश नेताम , सुरजीत कतलाम, ( जनपद सदस्य )निर्भय भंडारी, ( जनपद सदस्य ) राजेश्वरी टेकाम, सरपंच संतोष ठाकुर , किरण पटोरी, एवं सभी सामाजिक माताएं बहने भाइयों सभी बड़ी संख्या में उपस्थित थे।जिसमें श्री टेकाम ने कहा कि आदिवासी समाज का इतिहास सदियों पुराना है, जो भारत के विभिन्न क्षेत्रों में स्थित है। यह इतिहास प्रकृति, संस्कृति और पारंपरिक जीवनशैली के साथ जुड़ा हुआ है, जो सदियों से चली आ रही है। आदिवासी समाज का इतिहास बहुत पुराना ओर सुंदर नियमों से होता है। हम आदिवासी पर्वत, नदियों और सूर्य की आराधना करते हैं उसके साथ साथ टेकाम ने डौंडी लोहारा सामाजिक भवन में पानी की सुविधा के लिए और बैठक व्यवस्था के लिए बोर और टीन शेड की भी घोषणा करते हुए जल्द से जल्द करवाने की बात कही।

You cannot copy content of this page