DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

जैन युवा शक्ति ने किया शीतल पेय का वितरण,पक्षियों के लिए दानापानी हेतु बांटे सकोरे

बालोद । जैन समाज बालोद की अग्रणी युवाओं की सेवाभावी संस्था जैन युवा शक्ति ने बालोद के शहीद वीर नारायण सिंह बस स्थानक में आने जाने वाले राहगीरों को मातृ दिवस के शुभावसर पर शीतल पेय शरबत का वितरण किया । जैन युवा शक्ति के अध्यक्ष शुभम नाहटा एवं शुभम श्रीश्रीमाल ने बताया कि जैन श्रीसंघ के मार्गदर्शन में भीषण गर्मी को देखते हुए हमारी संस्था ने पूर्व में चलित प्याऊ घर की सेवा प्रारम्भ किया तथा अब विशेष अवसरों पर नगर के प्रमुख स्थानों में शीतल पेय जैसे शरबत छाज मठा आदि पेय पदार्थ लोगो को वितरित किया जाएगा। वहीं उन्होंने बताया कि संस्था की तरफ से लगभग 400 से अधिक घरों में पक्षियों के लिए दाना पानी छतों में रखने हेतु सकोरे भी वितरित किये गए हैं तथा शहर के प्रमुख स्थानों कालोनियों में पशुओं के पानी पीने हेतू कोटना रखवाया गया है। शीतल पेय वितरण में मुख्यरूप से जैन श्रीसंघ के अध्यक्ष ताराचंद सांखला, सचिव मांगीलाल ढ़ेलडिया, विनोद श्रीश्रीमाल, लक्की लोढा, जैन युवा शक्ति के गौरव चोरडिया, श्रेयांश बाफना, विमल रतनबोहरा, श्रेणिक नाहटा, बिट्टू चोरडिया आदि उपस्थित रहे।

You cannot copy content of this page