DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

नगर पंचायत अर्जुंदा के वेटलिफ्टिंग बालिका खिलाड़ियों ने फिर दिखाया अपना दमखम, गुण्डरदेही ब्लॉक बनी चैंपियन

बालोद। विगत 7 मई को एक दिवसीय अंडर 19 भरोत्तोलन (वेटलिफ्टिंग) अस्मिता सिटी लीग का आयोजन दल्ली राजहरा के खेलो इंडिया मिनी सेंटर मे आयोजित की गई। जिसमें पूरे जिले भर के बालिका वेटलिफ्टिंग खिलाडियों ने भाग लिया।गुंडरदेही ब्लॉक नगर अर्जुन्दा के 11 बालिका वेटलिफ्टरो ने भाग लिया। जिसमे 7 गोल्ड, 3 सिल्वर और 1 ब्रॉन्ज मेडल के साथ गुंडरदेही ब्लॉक चैंपियन रही। बच्चों के कोच प्रकाश देशमुख ने बताया की वर्तमान मे वेटलिफ्टिंग के सबसे ज्यादा खिलाड़ी गुंडरदेही ब्लॉक मे हैं और जिसके परिणाम स्वरूप यहाँ के खिलाड़ी लगातार स्कूल नेशनल, ओपन नेशनल, एव यूनिवर्सिटी गेम में भाग ले रहे हैं। पर इतने उपलब्धियों के बाद भी यहाँ के बच्चों के लिए अभ्यास के लिए कोई स्थाई जगह नही मिल पाई हैं। खेल मंत्री ने विधान सभा मे व्यायाम शाला बनवाने का आश्वासन दिया था। पर अभी तक कोई कार्रवाई नहीं हो पाई है। बच्चों के अभ्यास के लिए सेजेस अर्जुन्दा अंग्रेजी माध्यम के पीटीआई अश्वनी पटेल एवं सुरेश रावटे पालक (शिक्षक कांदुल हाई स्कूल) का सहयोग रहा है। स्थानीय विधायक कुँवर सिंह निषाद का हमेशा बच्चों के लिए सहयोग रहा है। पिछले विधानसभा सत्र में उन्होंने बच्चों के लिए आवाज उठाई थी।

You cannot copy content of this page