विशेष तौर पर मालवाहक वाहन में सवारी बैठाने वाले 04 प्रकरणों में 21,200रू. एवं शराब सेवन कर वाहन चलाने वाले 06 शराबी वाहन चालकों पर 60,000 रू. अर्थदण्ड की कार्रवाई किया गया
परिवहन विभाग को पत्र भेजकर शराबी वाहन चालको एवं मालवाहक में सवारी बैठाने वाले वाहन चालकों का लायसेंस भी निलंबन कराया जा रहा
सुशासन तिहार 2025 सामाधान शिविरों में “जागरूकता रथ” के माध्यम से आम जनों को किया गया जागरूक
शराब सेवन कर वाहन नहीं चलाने, मालवाहक वाहनों में यात्री परिवहन नहीं करने बालोद पुलिस ने की अपील
बालोद। पुलिस अधीक्षक बालोद योगेश कुमार पटेल के निर्देशन पर, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मोनिका ठाकुर के मार्गदर्शन में, अनुविभागीय अधिकारी (पुलिस) बालोद देवांश सिंह राठौर एवं बालायात प्रभारी निरीक्षक राकेश टाकुर के नेतृत्व में यातायात बालोद एवं सभी थाना/बौकी प्रभारीयों द्वारा विगत सप्ताह विशेष मोटर वाहन चेकिंग अभियान चलाया गया। इस वाहन चेकिंग अभियान का उद्देश्य सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाना एवं आम जनों कों यातायात नियमों के प्रति जागरूक करना है। मोटर वाहन चेकिंग में जिले के सभी थाना/चौकी प्रभारीयों, यातायात बालोद द्वारा 814 वाहन चालकों पर कार्यवाही कर 1,65,100 रू. राशि वसूल किया गया है। विशेष तौर पर मालवाहक वाहन में सवारी बैठाने वाले 04 वाहन बालकों पर कार्यवाही कर 21,200 रू. समन शुल्क वसूल किया गया एवं शराब सेवन कर वाहन बलाने वाले 06 प्रकरणों में कार्यवाही कर माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया जहां माननीय न्यायालय द्वारा 60,000 रू. अर्थदण्ड से दण्डित किया गया है। शराब सेवन कर वाहन बलाने एवं मालवाहक में सवारी बैठाने वाले वाहन चालकों का लायसेंस निलंबन के लिए संबंधित परिवहन विभाग को पत्र जारी कर उनका लायसेंस भी निलंबन कराया जा रहा है।सुशासन तिहार 2025 में समाधान शिविरों में “जागरूकता रथ” के माध्यम से लोगों को सड़क सुरक्षा, साइबर क्राईम एवं नवीन कानूनों के बारे में पाम्पलेट वितरण एवं विभिन्न कार्यक्रम का आयोजन कर लोगों को जागरूक किया जा रहा है।
