DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

साप्ताहिक जनरल परेड में हुआबलवा ड्रिल, बालोद पुलिस ने किया अभ्यास

बालोद। विगत दिनों पुलिस अधीक्षक योगेश कुमार पटेल द्वारा रक्षित केंद्र बालोद परेड ग्राउंड में साप्ताहिक जनरल परेड लिया गया। पुलिस अधीक्षक द्वारा परेड में समस्त टोलियों का स्क्वॉड ड्रिल व राइफल अभ्यास का निरीक्षण कर उत्तम वेशभूषा बेहतर टर्न आउट हेतु अधि/कर्मचारियों को पुरस्कार दिया गया। साथ ही एमटी सेक्शन में लगे शासकीय वाहनों के रखरवाव का जायजा लिया गया। पुलिस अधीक्षक द्वारा जिले में कानून व्यवस्था ड्यूटी को सशक्त बनाने बलवा बलवाइयों को नियंत्रित करने समस्त अधिकारी कर्मचारियों को बलवा मॉक ड्रिल भी करवाया गया। उक्त जनरल परेड/बलवा ड्रिल में अति. पुलिस अधीक्षक मोनिका ठाकुर, एसडीओपी देवांश राठौर, सीएसपी डॉ चित्रा वर्मा, डीएसपी राजेश बागडे, डीएसपी बोनिफास एक्का, परेड कमांडर रक्षित निरीक्षक रेवती वर्मा एवं जिले के अन्य अधिकारी कर्मचारी सम्मिलित हुए।

You cannot copy content of this page