जल जीवन मिशन के कार्यों में लेट लतीफी पर नाराज हुई विधायक संगीता सिन्हा ,सुशासन शिविर के मंच पर ही मांगा अधिकारियों से जवाब



बालोद। सुशासन तिहार के अंतर्गत बालोद ब्लाक के ग्राम जुंगेरा में समाधान शिविर का आयोजन किया गया था। शिविर में क्षेत्रीय विधायक संगीता सिन्हा , जिला पंचायत सदस्य पूजा वैभव साहू भी शामिल हुई।
विधायक ने विभागवार शिविर में मिले आवेदनों और निराकरण पर जानकारी ली। आगे समाधान शिविर में जुंगेरा पंचायत के आश्रित ग्राम रानीतराई में नल जल योजना के तहत पानी टंकी के शिकायत पर विधायक ने सम्बन्धित अधिकारीयो से जवाब तलब किया गया।शिकायत पर त्वरित अमल करने के निर्देश दिये गए। समाधान शिविर के दौरान किसानों को बीज, ऋण पुस्तिका, श्रम कार्ड, प्रदान किया गया। महिला बाल विकास द्वारा विधायक संगीता सिन्हा के हाथों बच्चों को अन्नप्राशन कराया गया। इस कार्यक्रम में विधायक प्रतिनिधि कमलेश श्रीवास्तव, जनपद सदस्य मोहनिश पारकर ,दुष्यंत साहू , महामंत्री रोहित सागर, सरपंच धर्मेंद्र रामटेके , पीलू साहू जेपी यादव सहित अन्य उपस्थित रहे।

You cannot copy content of this page