DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

बालोदगहन के पास महिंद्रा ट्रेवल्स की लग्जरी बस ट्रक से टकराई, कंडक्टर की मौके पर मौत, 8 से ज्यादा यात्री घायल, देखिए वीडियो

हादसे के बाद का वीडियो देखिए

बालोद/ धमतरी। धमतरी से जगदलपुर मार्ग नेशनल हाईवे क्रमांक 30 पर पुरूर थाना क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम बालोदगहन में सोमवार की सुबह 3:30 से 4 बजे के बीच एक बस दुर्घटना हो गई महिंद्रा ट्रेवल्स कंपनी की बस (क्रमांक सीजी 04 पी डब्ल्यू 5480)जो कि जगदलपुर से रायपुर की ओर जा रही थी, खड़े हुए ट्रक के पीछे टकरा गई। इस घटना का कारण ड्राइवर को झपकी आना माना जा रहा है। बस में सवार अधिकतर लोगों को चोट आई है। जिसमें 8 से ज्यादा घायलों को नजदीकी धमतरी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां घायलों में अधिकतर महिलाएं शामिल है ।बताते हैं कि जब घटना हुई थी तो तत्काल कोई मदद के लिए भी सामने नहीं आ रहे थे। यात्राओं ने ही स्वयं से ही बस का शीशा तोड़कर बाहर निकलने की कोशिश की। घटना की सूचना मिलने के बाद पुरूर पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और देखते-देखते यात्रियों के परिजनों की भीड़ जुटी । फिर लोगों ने मदद शुरू की। घटना स्थल पर बस से निकालने तक कंडक्टर राम प्रसाद मरकाम उम्र 23 वर्ष की मौत हो गई थी तो वही अन्य सभी घायल थे। घटना अलसुबह हुई है इस दौरान अधिकतर यात्री बस में सो रहे थे। बस में स्लीपर कोच की सुविधा है।

You cannot copy content of this page