DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

EXCLUSIVE:बालोद जिले की बड़ी घटना: खामतराई गांव में दो दिन से गिरा पड़ा है मोबाइल टावर, विभाग ने अब तक नहीं ली सुध, 20 साल पुराना है टावर,,, देखिए वीडियो और पूरी जानकारी

बालोद/ डौंडीलोहारा । डौंडीलोहारा ब्लॉक के पिनकापार चौकी क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले ग्राम खामतराई में बीएसएनएल का सिस्टम लगा हुआ एक मोबाइल टावर 2 दिन से गिरा पड़ा है। घटना शनिवार की शाम 4 बजे की बताई जा रही है। उस वक्त क्षेत्र में तेज आंधी तूफान चल रहा था। हवा की गति इतनी थी कि उक्त टावर का कॉलम नीचे से पूरा उखड़ गया और देखते-देखते विशाल टावर धराशाई हो गया। टावर का अधिकतर हिस्सा पास में ही स्थित मिनी आंगनवाड़ी केंद्र और उप स्वास्थ्य केंद्र के छत पर गिरा हुआ है। जिससे दोनों सरकारी भवन को भी क्षति पहुंची है। घटना के वक्त उपस्वास्थ्य केंद्र में एक महिला स्टाफ भी मौजूद थी। आंगनबाड़ी केंद्र में बच्चों की छुट्टी हो गई थी, वहां कोई नहीं था। गनीमत किसी को कोई चोट नहीं आई। जानकारी के अनुसार यह मोबाइल टावर लगभग 20 साल पुराना है और गांव के ही गिरीश साहू के निजी जमीन पर लगा हुआ है। गांव के पंचायत सचिव ने बीएसएनएल से संबंधित अधिकारियों को इसकी सूचना दे दी है लेकिन दो दिन बीतने के बावजूद अब तक कोई सुध लेने नहीं पहुंचा है। टावर 2 दिन से गिर पड़ा है। बताते हैं कि इस टावर में बीएसएनएल का सिस्टम लगा हुआ है और सिस्टम चालू थे। आसपास गांव के जितने भी बीएसएनएल सिम धारक हैं, इसी टावर से कनेक्ट थे लेकिन टावर गिरने के बाद से यह काम करना बंद कर दिया है। जिससे पिनकापार में लगे टावर से मोबाइल कनेक्ट होकर संचालित हो रहे हैं। जो कि खामतराई से लगभग डेढ़ से 2 किलोमीटर दूरी पर स्थित है। बालोद जिले में टावर गिरने की यह पहली घटना मानी जा रही है। वीडियो में देखिए पूरा नजारा….

जिले की ये खबर भी देखिए

You cannot copy content of this page