DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

दो हाथी का झुंड दल्ली राजहरा से हुए बाहर, मानपुर इलाके में पहुंचे, जिले के लोगों को मिली राहत

बालोद। दो दतेल हाथी दल्ली राजहरा और आसपास इलाके में घूम रहे थे। जिसे देखते हुए वन विभाग की टीम अलर्ट रही और लगातार शहर सहित आसपास से लगे गांव में मुनादी कराकर लोगों को अलर्ट किया जा रहा था। घोड़ा मंदिर राजहरा के पास का एक सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया था। जिसमें दो हाथी गुजर रहे थे और इसी दौरान जा रहे ग्रामीणों पर हाथियों ने हमला करने का प्रयास किया और वह बाल बाल बचे तो वहीं सड़क पार करते हुए भी वीडियो सामने आया था।

जहां-जहां हाथी गुजर रहे थे। उन इलाकों को अलर्ट करते हुए वन विभाग लगातार निगरानी कर रहा था। शनिवार तक की स्थिति में हाथी वन मंडल बालोद आर 160 से पार होकर वन मंडल मानपुर में प्रवेश कर गया।

जिनका पद चिन्ह ग्राम गूंगूंमडीह में पाया गया है। इस पर बालोद जिले वासियों और वन विभाग ने भी राहत की सांस ली है।

You cannot copy content of this page