बालोद। विगत दिनों नगर पालिका परिषद बालोद की प्रथम सामान्य सभा की बैठक आयोजित की गई। बैठक में सभी वार्ड पार्षदों का ग़ुलाल लगाकर व पुष्प गुच्छ भेंट कर अभिनंदन किया गया। विगत दिनों पूर्व पहलगाम मे हुए आतंकी हमले में शहीद हुए भारतीयों को दो मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजलि दी गई। तत्पश्चात् नपाध्यक्ष प्रतिभा चौधरी व उपाध्यक्ष कमलेश सोनी, समस्त सभापति एवं पार्षदगणों ने “वन नेशन, वन इलेक्शन” पर चर्चा कर सभी सदस्यों ने अपनी सहमति जताई तथा आगामी बालोद शहर मे होने वाले विकास कार्यों की योजना बनाई गई। बैठक में पार्षदगणो से पुष्पा साहू, किरण साहू, प्रीतम यादव, कांति साहू, सतीश यादव, सुनील मालेकर, रीता सोनी,निर्देश पटेल, दीपक कुमार जैन, राजू पटेल, सुमित शर्मा, सुनीता मनहर, आशा पटेल, गोकुल ठाकुर, बंटी शर्मा , गोमती रात्रे, गिरिजेश गुप्ता, श्यामा यादव, कल्लू भाई उपस्थित रहे।
बुधवारी बाजार बालोद के व्यापारियों के लिए नपाध्यक्ष ने लगवाया वाटर फ़िल्टर
इसी क्रम में बुधवारी बाजार बालोद के व्यापारियों के अनुरोध पर नगर पालिका परिषद की अध्यक्ष प्रतिभा चौधरी व वार्ड क्र. 04 के पार्षद प्रीतम यादव ने स्वयं अपनी उपस्थिति में गाँधी भवन के पीछले दरवाजे पर वाटर फ़िल्टर मशीन लगवाया। जिससे लोगो को इस भीषण गर्मी मे ठंडा पेय जल मिल पायेगा। सभी व्यापारी भाइयो ने इसके लिए नपाध्यक्ष प्रतिभा चौधरी व वार्ड पार्षद को धन्यवाद दिया । इस मौके पर पूर्व पार्षद दीपक देवांगन , गणेश अग्रवाल, चिंटू परचानी, सुनील परचानी अजय परचानी, रुपेश देवांगन, गोलू देवांगन, संजय देवांगन, कैलाश परचानी, नितिन यादव, वाहिद ताज, व वार्ड क्र. 04 के वार्डवासी उपस्थित रहे।
