DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

गोड़ेला पंचायत में पीएम आवास योजना से लाभान्वित को दिए गए स्वीकृति आदेश

गुंडरदेही। ब्लॉक के ग्राम पंचायत गोड़ेला में प्रधानमंत्री आवास योजना से लाभान्वित लोगों को स्वीकृति आदेश प्रदान किया गया। इस दौरान सरपंच वागीश कुमार बंजारे ने ग्रामीणों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए। योजना का लाभ पाने वाले ग्रामीणों ने शासन प्रशासन का आभार जताया। अब उनके कच्चे मकान पक्के बन जाएंगे। बता दें कि यहां के सरपंच श्री बंजारे गांव के विकास को लेकर सदैव तत्पर रहते हैं। उन्होंने हाल ही में सुशासन तिहार के दौरान भी तीन विशेष मांग की थी। जिनमें प्रमुख रूप से भारत देश में जनगणना हो ताकि सर्वे सूची नए बने और शासन की योजना का लाभ नए लोग पा सके। देशभर में वृक्षारोपण हो और वृक्षारोपण को अनिवार्य सेवा में जोड़ा जाए। तीसरी मांग कच्ची अतिक्रमण मुक्त गोड़ेला ग्राम बनाने के लिए ग्रामीण और शासन प्रशासन सहयोग प्रदान करें। इस तरह से गांव के विकास के लिए उनके द्वारा प्रयास किया जा रहा है। साथ ही शासन की योजनाओं को अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने के लिए भी प्रयासरत हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page