DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

नाव के सहारे अंधड़ के बीच तांडुला डैम में मछली पकड़ने गया था मछुआरा, 36 घंटे बाद मिली लाश

बालोद ।बालोद के ताँदुला डैम में ग्राम बोरिद (दानीटोला) के रहने वाले मछुआरे सोमन निषाद उम्र 48 वर्ष की लाश 36 घंटे बाद मिली है। दरअसल में गुरुवार को उक्त मछुआरा एक कमजोर नाव के सहारे मछली पकड़ने के लिए डैम गया हुआ था। इस बीच आंधी तूफान आने से नाव पलट गई और वह डूब गया ।जिसके बाद से वह लापता था। परिजन सहित पुलिस प्रशासन खोजबीन में जुटी हुई थी। एनडीआरएफ की टीम भी बुलाई गई थी। लगभग 36 घंटे की खोजबीन के बाद अंततः उसकी लाश शनिवार को मिल गई। गोताखोरों की मदद से पुलिस ने मछुआरे के शव को बाहर निकाला।

You cannot copy content of this page