DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

सशक्त एप्प से चोरी के वाहन को बरामद करने में मिली बालोद पुलिस को सफलता

बालोद। पुलिस अधीक्षक , अति. पुलिस अधीक्षक बालोद एवं नगर पुलिस अधीक्षक दल्लीराजहरा के निर्देशानुसार प्रतिदिन शाम को पेट्रोलिंग किया जा रहा है। इस क्रम में दिनांक 1.05.2025 को थाना डौंडी स्टॉफ पेट्रोलिंग पर निकली थी, इसी दौरान पता चला कि लावारिस स्थिति में एक मोटर सायकल रेस्ट हाउस के पीछे में भंडारीपारा के पास खड़ी है। थाना स्टाफ द्वारा मोटर सायकल क्रमांक सीजी 09 जेबी 4469 को सशक्त एप्प में चेक किया गया। जो थाना डौंडी के अपराध क्रमांक 50/2025 धारा 303(2) बीएनएस में चोरी का होना पाए जाने से वाहन को थाना डौंडी लाकर सुरक्षित रखा गया एवं प्रार्थी को सूचित किया गया । 2.5 .2025 को थाना डौंडी के स्टाफ द्वारा प्रातः पेट्रोलिंग पर निकले थे की बीरबल निषाद के घर के सामने डौंडी में लावारिस हालत में मिलने पर मोटरसाइकिल क्रमांक सीजी 07 एल एम 0 321 को सशक्त एप के माध्यम से चेक किया गया तो पाया कि थाना डौंडी के अपराध क्रमांक 52/ 25 में चोरी गए मोटरसाइकिल क्रमांक cg07 एम 0321 को थाना लाकर सुरक्षित रखा गया। प्रार्थी को सूचित किया गया। इस प्रकार थाना डौंडी के स्टाफ द्वारा सशक्त एप्प के माध्यम से दो मोटरसाइकिल चोरी के वाहन को बरामद करने में सफलता मिली।

You cannot copy content of this page