DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

जनपद सदस्य मंजू बैस ने कलेक्टर से की सौजन्य मुलाकात, क्षेत्र के विकास के लिए रखी विभिन्न मांग

बालोद। क्षेत्र क्रमांक 4 के जनपद सदस्य मंजू बैस ने बालोद कलेक्टर दिव्या उमेश मिश्रा से मुलाकात कर क्षेत्र की समस्या और विकास कार्यों के लिए चर्चा की । उन्होंने विकास कार्य का मांग पत्र प्रेषित किया। जनपद सदस्य मंजू बैस ने कलेक्टर को बताया कि किसानों की सिंचाई के लिए राज्य शासन से बजट में प्रावधान है। जिसे शीघ्र प्रशासनिक स्वीकृति के लिए चर्चा हुआ। इस योजना के क्रियान्वयन से किसानों को बहुत लाभ होगा । किसानों की आर्थिक स्थिति सुधरने के साथ चिंतामुक्त किसानी कर पाएंगे। यह योजना कुसुमकसा में लघु सिंचाई योजना अनुसूचित जनजाति उप योजना के तहत बजट में स्वीकृत है। जिसमें कलेक्टर ने शासन के साथ किसानों के मंशानुरूप कार्य को प्रगति देने की बात कही। कुसुमकसा में पुलिस चौकी निर्माण के लिए भी चर्चा हुई। जिसमें बालोद पुलिस अधीक्षक से सार्थक बात हुई। पत्र के माध्यम से मंजू बैस ने कलेक्टर से विकास कार्यों के लिए चर्चा करते हुए बताया कि ग्राम पंचायत कुसुमकसा के ग्राम पंचायत के अतिरिक्त कक्ष निर्माण के लिए दस लाख रुपए और वार्ड 1 में कला मंच निर्माण के लिए पांच लाख रुपए, वार्ड 2 में सीसी रोड निर्माण के लिए पांच लाख रुपए, वार्ड 3 के सीसी रोड के लिए पांच लाख रुपए, वार्ड 4 में सीसी रोड के लिए पांच लाख रुपए, वार्ड 20 के सीसी रोड के लिए पांच लाख रुपए और अपने जनपद क्षेत्र के ग्राम पंचायत अरमुरकसा के लिए दस लाख रुपए की सीसी सड़क बनाने के लिए मांग पत्र सौंपा गया।

You cannot copy content of this page