DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

पद्मश्री शमशाद बेगम ने की कलेक्टर और एसपी से सौजन्य मुलाकात, कलेक्टर ने कहा: हरसंभव मदद करेंगे महिला कमाण्डों को

बालोद। कलेक्टर दिव्या उमेश मिश्रा एवं एसपी योगेश पटेल से सौजन्य मुलाकात कर पद्म श्री शमशाद बेगम ने महिला कमाण्डों द्वारा किये जा रहे कार्य जैसे नशामुक्ति, स्वच्छता, बालविवाह रोकथाम, महिला साक्षरता, जल सरंक्षण, पर्यावरण आदि के संदर्भ में विस्तार से जानकारी दी। जिसे सुन समझकर कलेक्टर श्रीमती मिश्रा ने कहा मुझसे जो भी अपेक्षा होगी उसे पूरा करने का हर संभव प्रयास किया जाएगा। इसी तरह एसपी योगेश पटेल ने कहा महिला कमाण्डों अपना कार्य तेजी के साथ करें। पुलिस उन्हें पूर्व की भाँति हर संभव मदद करेगी। ये जो अपने कैंप में बिल्ला लगाती है उसे शीघ्र दिया जाएगा। इस अवसर पर भीमेश्वरी शांडिल्य, रफीक विशेष रूप से उपस्थित रहे।

You cannot copy content of this page