DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

अमृता विश्वविद्यालय यूनिवर्सिटी के छात्र-छात्राओं की टीम ने ग्राम पंचायत कोटनी में जारी जैविक कृषि अभियान को जाना, विदेशी स्टूडेंट्स भी पहुंचे थे गांव

बालोद/दुर्ग। गुंडरदेही विधानसभा के विधायक कुंवर सिंह निषाद के निवेदन पर माता (अम्मा) मां अमृतानंदमयी (केरल) से अमृता विश्वविद्यालय यूनिवर्सिटी के छात्र-छात्राओं की टीम ग्राम पंचायत कोटनी जिला दुर्ग में जैविक कृषि अभियान के तहत गांव के किसानों एवं महिलाओं से मिलकर विस्तृत चर्चा किया। टीम का उद्देश्य प्रशिक्षण के माध्यम से महिलाओं एवं ग्राम वासियों को विभिन्न कौशलों एवं उद्योग आदि में दक्ष बनाया जाता है। इससे वे अपने पारंपरिक जीवन से आगे बढ़कर आर्थिक रूप से मजबूत हो पाते हैं। इस दौरान विदेशी स्टूडेंट्स सौम्या मैम, अरुण सर, हरि सर, अनुप सर, ब्रिजेट ओवेन्स टोंडेरी, अनुजा श्रवंत, थम्मना दिव्या, सारिन, नीरज, अमल अश्विन, प्रियम्वदा, अभिनव, विश्वजीत, आर्या, अद्वैता, कीर्ति प्रभु ,अम्बरीश, युवन, सुंद शिवा ,सूर्या एवं ग्राम प्रमुख रामसिंह निषाद सरपंच कोटनी ललिता निषाद सरपंच पीपरछेड़ी देवेन्द्र साहू उपसरपंच धनीराम निषाद विरेन्द्र निषाद युवा अध्यक्ष निषाद समाज पन्ना निषाद मनोज निषाद शिव निषाद अगरहिज साहू चैतराम साहू महेन्द्र रिगरी पोषण साहू भीषम साहू विजय राजपूत तोमन यादव दुलेश यादव दीपेश निषाद हेमलता निषाद सुमन निषाद गंगौत्री निषाद हितेश्वरी साहू पूर्णिमा ठाकुर निर्मला निषाद ज्योति ठाकुर मधुलाता निषाद‌ आदि ग्रामवासी उपस्थित रहे। इस भ्रमण के दौरान विदेशी स्टूडेंट्स ने विधायक कुंवर सिंह निषाद के साथ यादगार क्षणों को सुरक्षित रखने के लिए सेल्फी भी ली।

You cannot copy content of this page