DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

भारतीय रेडक्रॉस सोसाइटी जिला शाखा बालोद ने खोला बुधवारी बाजार मण्डी के पास प्याऊ घर, पूरे गर्मी भर उठाया सेवा का बीड़ा

बालोद। भारतीय रेडक्रॉस सोसाइटी जिला शाखा बालोद द्वारा रेडक्रॉस के नारे को चरितार्थ करते मानव सेवा कार्य करने प्याऊ घर का उद्घाटन नगर पालिका परिषद बालोद की अध्यक्ष प्रतिभा चौधरी, तोमन साहू चेयरमैन रेडक्रास सोसायटी छग राज्य रायपुर, डॉ प्रदीप जैन जिला चेयरमैन रेडक्रास बालोद, कमलेश सोनी उपाध्यक्ष नगर पालिका परिषद बालोद, डॉ एम.के.सूर्यवंशी सीएमएचओ बालोद के कर कमलों से प्रारंभ किया गया। भीषण गर्मी में पानी की कमी की वजह से पेयजल की समस्या हो रही है। जिससे आने जाने वालों को पीने के पानी के लिए इधर उधर जाना पड़ता है। ऐसे में रेडक्रास सोसायटी बालोद ने 1मई 2025 श्रमिक दिवस के अवसर पर सभी के लिए स्वच्छ व शुद्ध जल पिलाने बुधवारी बाजार मण्डी के पास बालोद में प्याऊ घर खोलकर सेवा का बीड़ा उठाया है। इस अवसर पर उपस्थित प्रतिभा चौधरी ने रेडक्रास को बधाई देते हुए कहा कि मेरे नगर के लोगों के बारे में आप की ये सोच मानवता को प्रदर्शित करता है। डॉ प्रदीप जैन ने भी पूरी टीम के साथ विशेष धन्यवाद प्याऊ के प्रभारी शरद ठाकुर को दिए और कहा कि 36 घण्टे की कड़ी मेहनत से इन्होंने इस प्याऊ को अमलीजामा पहना कर आज उद्घाटन करा दिए। राज्य चेयरमैन तोमन साहू ने भी रेडक्रास टीम बालोद को बेहतर काम करने की प्रेरणा दिए और गृह जिला होने के कारण हर कार्यक्रम को विशेष रूप से करने की बात कही। प्याऊ घर का संचालन रेडक्रास सोसायटी बालोद के माध्यम से किया जाएगा । उद्घाटन अवसर पर पानी के साथ साथ शर्बत का वितरण किया । डॉ सूर्यवंशी ने गर्मी के मौसम में अधिक से अधिक पानी पीने की और भुखे पेट नहीं रहने की सलाह दी। गर्मी में तरल पदार्थ का सेवन हमारे शरीर को ठंडक रखती है।प्याऊ का संचालन पूरे महीने किया जाना है। इस अवसर पर वाइस चेयरमैन कमला वर्मा, कोषाध्यक्ष रूपनारायण देशमुख, प्रेमचंद क्षीरसागर , अश्वन बारले, लाल रघुवीर सिंह ठाकुर,शशीकला देशमुख, सीमा सुशील जामवन्ते, मधुमाला कौशल, कादम्बिनी यादव, लिली पुष्पा एक्का, झग्गर देवांगन, चन्द्रलेखा ठाकुर, रमेश हिरवानी, रोहित देशमुख, दिनेश तापड़िया, वीर सिंह ठाकुर,सौरभ शर्मा, नरेंद्र यादव, मनमोहन धाकड व संचालनकर्ता जिला संगठक चन्द्रशेखर पवार उपस्थित रहे।

You cannot copy content of this page