DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

ब्लैकमेलिंग सायबर फ्राड के 2 आरोपी को बालोद पुलिस ने किया गोपालगंज (बिहार) से गिरफ्तार , बलात्कार केस में फंसा है बेटा, कह कर पुलिस के नाम से किया था 1.90 लाख की ठगी

बालोद। ब्लैकमेलिंग कर साइबर फ्रॉड करने वाले दो आरोपी को बालोद पुलिस ने गोपालगंज बिहार से गिरफ्तार किया है।ठग गिरोह के आरोपियों द्वारा एक प्रार्थी से आपका बेटा बलात्कार केस में फंस गया है, थाना से पुलिस वाला बोल रहा हूं,कहकर प्रार्थी से केस रफा दफा करने के नाम से 1 लाख 90 हजार रुपए की ठगी किए थे। बालोद पुलिस द्वारा साइबर सेल एवं थाना बालोद से टीम बनाकर आरोपी की पतातलाश में गोपालगंज बिहार गई थी। प्रकरण में पूर्व में एक आरोपी बिहार निवासी कृष्णा यादव की मैसूर कर्नाटक से गिरफ्तारी हो चुकी है। अब तक प्रकरण में कुल 03 आरोपी गिरफ्तार हुए हैं। आरोपी द्वारा अपने साथियों को अपना खाता नम्बर, सीम व एटीएम मुहैया कराया था । साइबर अपराधियों को पकड़ने में लगातार बालोद पुलिस को सफलता मिल रही।जानकारी अनुसार घटना दिनांक 26.05.2024 को अज्ञात मोबाइल धारक द्वारा वाट्सअप वाईस काल करके बोला गया कि मै थाना बालोद से बोल रहा हूं, आपका लड़का बलात्कार केस में फंस गया है। उसको निकालना चाहते हो तो मेरे खाता नम्बर में पैसा डालना पड़ेगा, कहकर प्रार्थी युगल किशोर साहू पिता झाडू राम साहू उम्र 56 वर्ष निवासी खपरी थाना व जिला बालोद को धोखा देकर प्रार्थी से कुल रकम 01 लाख 90 हजार रू अपने खाता में डलवाकर धोखाधड़ी किया गया था। जिसकी रिपोर्ट प्रार्थी द्वारा थाना बालोद में करने पर आरोपी के खिलाफ अपराध क्रमांक 292/2024 धारा 420, 34, 411, 413, 120(बी) भादवि कायम कर विवेचना में लिया गया था। जिला बालोद पुलिस द्वारा लगातार सायबर फ्राड से बचने के लिए लोगो को जागरूक किया जा रहा है। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस महानिरीक्षक रामगोपाल गर्ग के निर्देशन में, पुलिस अधीक्षक बालोद योगेश कुमार पटेल (भा.पु.से.)के मार्गदर्शन में ,अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक बालोद अशोक कुमार जोशी, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मोनिका ठाकुर पुलिस के पर्यवेक्षण में ,अनुविभागीय अधिकारी बालोद देवांश सिंह राठौर व थाना प्रभारी बालोद निरीक्षक रविशंकर पाण्डेय के द्वारा टीम गठित कर आरोपी को सायबर तकनीकी सहायता से एक टीम तैयार कर गोपालगंज बिहार राज्य भेजा गया। टीम द्वारा बिहार पहुंच कर लोकल स्तर पर गांव में जाकर सूचना प्राप्त किया गया कि प्रकरण के दोनों आरोपी पंजाब, व गुजरात से बिहार आए हुए है, को चिह्नांकित कर लोकल बिहार पुलिस की मदद से रेड मार कर प्रकरण के दो आरोपी अंकित यादव ,शिव प्रसाद को विधिवत गिरफ्तार कर बालोद लाया गया।
जिसे गिरफ्तार कर पुछताछ करने पर अपने साथियों के साथ अपराध करना कबूल किया गया। दोनों आरोपियो को न्यायिक रिमांड पर भेजा गया

ये हैं आरोपियों के पूरे नाम पते

1-अंकित यादव पिता अनिल यादव उम्र 21 साल निवासी बेलसंड थाना माधोपुर जिला गोपलगंज बिहार
2-शिव जी प्रसाद पिता मदन प्रसाद उम्र 38 साल निवासी जागरनाथा थाना माझागढ़ जिला गोपालगंज बिहार

पूर्व में गिरफ्तार आरोपी
3.कृष्णा यादव पति स्व. चन्द्रिका यादव उम्र 24 वर्ष निवासी बेलसांड थाना बरौली जिला भोपालगंज (बिहार)

इनकी रही अहम भूमिका

आरोपियो की गिरफ्तारी में एसडीओपी बालोद देवांश सिंह राठौर, बालोद निरीक्षक रविशंकर पाण्डेय, सउनि सूरज साहू, आर. रवि साहू, आर. मनोज चंद्रा सायबर सेल बालोद से प्रभारी उप निरीक्षक जोगेंद्र साहू,आरक्षक विपिन गुप्ता,पुरण देवांगन, योगेश गेडाम का विशेष सराहनीय योगदान रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page