DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

देवगहन के मुनि बाबा मंदिर में अक्ती पूजा के दौरान इसलिए हुआ था मधुमक्खियों का हमला,,,,,कारण आया सामने

बालोद। देवगहन (अर्जुंदा) में स्थित मुनी बाबा मंदिर परिसर में विगत दिनों 60 लोगों को मधुमक्खी के झुंड ने बुरी तरह काट दिया था। लगातार मधुमक्खियों के हमले की घटना विभिन्न गांव में हो रही है। देवगहन में हुई घटना का कारण सामने आया है। जानकारी अनुसार अक्षय तृतीया जिसे गांव में अक्ति त्योहार के रूप में मानते हैं और इस दिन को ग्रामीण कृषि कार्य का नया दिन मानकर गांव के देवी देवता की पूजा कृषि कार्य प्रारंभ करते हैं। और इसी क्रम में ग्राम पंचायत देवगहन में गांव से लगभग 1 किलोमीटर दूर में स्थित मुनी बाबा मंदिर में बच्चों से लेकर बूढ़े तक पहुंचे हुए थे और पूजा पाठ चल रहा था। और वहां पर स्थित वृक्ष में मधुमक्खी बैठी हुई थी। पूजा पाठ के दौरान हुम धुप जलाने से धुआं उठा और वह मधुमक्खी के छाते के पास चला गया और मधुमक्खी अत्यधिक क्रोधित हो गई। जिसके बाद पूरे गांव वालों के ऊपर हमला कर दिया। जिससे लगभग 60 लोग घायल हो गए थे। जिसे तत्काल अर्जुंदा सामुदायिक स्वस्थ्य केंद्र लाया गया। घटना की सूचना मिलने पर तत्काल विधायक कुंवर सिंह निषाद , पुलिस प्रशासन, अर्जुंदा तहसीलदार प्रीतम साहू सहित अन्य सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचे थे। इस दौरान विधायक ने उपस्थित ड्यूटी डॉक्टर से इस संबंध में जानकारी लिए । उन्होंने बताया कि ग्राम पंचायत देवगहन में पूजा करने गए लोगों पर मधुमक्खी के द्वारा हमला कर दिया गया था। जिसमें लगभग 60 लोग घायल हुए थे। सभी घायलों की स्थिति में अब सुधार आ गया है।

You cannot copy content of this page