बोरे बासी सिर्फ़ एक भोजन नहीं, यह मेहनतकश जीवन का उत्सव है: कुंवर निषाद



बालोद। ग्राम डुडिया में विगत 1 मई मजदूर दिवस को बोरे बासी दिवस के रूप में मनाया गया। गुंडरदेही विधानसभा के विधायक कुंवर सिंह निषाद ने मेहनतकश श्रमिकों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए अंतर्राष्ट्रीय श्रमिक दिवस के अवसर पर सभी श्रमवीरों को बधाई और शुभकामनाएं । उन्होंने कहा बोरे बासी सिर्फ़ एक भोजन नहीं, यह मेहनतकश जीवन का उत्सव है। विधायक ने श्रमिक भाईयो एवं बहनों के साथ सभी मिल कर बोरे बासी के साथ भाजी, भुरका,प्याज, आम की चटनी संग छत्तीसगढ़ी व्यंजन का आनंद लिए। इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से संतु राम पटेल अध्यक्ष ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अर्जुंदा, भोजराज साहू अध्यक्ष ब्लॉक कांग्रेस कमेटी गुंडरदेही, अनुभव शर्मा उपाध्यक्ष नगर पंचायत अर्जुंदा, हरि साहू, मंगल राम साहू, लिखन निषाद, चुकेश्वर साहू, सागर साहू, भूपेंद्र साहू, राम सिंह धनकर, चित्रांश, बेदी लाल और बहुत से श्रमिक भाई बहन एवं कांग्रेसी जन उपस्थित थे।

You cannot copy content of this page