DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

जुन्नापानी में हुआ अक्ती विवाह, बच्चों ने कराई पुतरा-पुतरी की शादी, रीति रिवाज के संरक्षण का दिया संदेश

बालोद। डौंडीलोहारा ब्लॉक के अंतिम छोर पर बसे वनांचाल के ग्राम जुन्नापानी में अकती बिहाव के शुभ लग्न पर आमंत्रण पत्र बांटकर पुतरा-पुत्तरी का विवाह पारंपरिक रीति रिवाज से सम्पन्न किया गया । इस शुभ लग्न पर बच्चों व ग्रामीणों ने हल्दी रस्म संगीत का बाजा गाना के साथ फटाखे चलाते हुए बारात निकाली गई। शाम को गोधूली बेला में पुतरा पुतरी का सात फेरे, मंत्रोच्चार के साथ ही धरम टीकावन ( आशीर्वाद-समारोह) भारतीय संस्कृति एवं परम्परा व रीति रिवाज के अनुसार अकती-बिहाव’ सम्पन्न कराया गया। रात्रि को खीर-पुड़ी, भोजन इन नन्हे बच्चों ने कराया। जिसमें पारा -मोहल्ला वासियों का विशेष विशेष सहयोग रहा। इस अनोखे अकती बिहाव’को सम्पन्न कराने में नन्ही बच्चे भारती, मोन्टी, लक्ष्मी, पूर्वा , चंचल, डिम्पल, वेदना, दीक्षा, निधि, खोमिन, हिमशिखा, हार्दिका, अरुणा, तनिशा, वासनी, लल्ली तथा ग्रामीण नोमेश वैष्णव, शिव बघेल पुहुपदास, शिव यादव, डोमन लाल बंशीयादव, ओटम बघेल,नोमेश वैष्णव आदि उपस्थित रहे।

You cannot copy content of this page