सरस्वती शिशु मंदिर जगन्नाथपुर के परीक्षा परिणाम हुए घोषित, बोर्ड पांचवीं में थनीता 92.50% तो आठवीं में लावण्या साहू 94% अंक के साथ रही प्रथम



बालोद। जगन्नाथपुर में संचालित सरस्वती शिशु मंदिर विद्यालय के बच्चों ने बोर्ड परीक्षा सहित स्थानीय परीक्षा में उत्कृष्ट अंक हासिल किए हैं। गुरुवार को बोर्ड परीक्षा के परिणाम आए हैं। जिसमें अधिकतर छात्राओं ने बाजी मारी है। इस विद्यालय से कक्षा पांचवी में थनिता देशमुख 92.50 % के अंक के साथ प्रथम रही। इसी तरह 88% के साथ गायत्री देशमुख द्वितीय, 87% टिंपल साहू तृतीय, 86.50% अंक के साथ आदित्य साहू और आफिया खान चतुर्थ स्थान पर रहे। वही आठवीं बोर्ड परीक्षा की बात करें तो 94% अंक के साथ लावण्या साहू प्रथम, 92% के साथ पूजा कामड़े द्वितीय, लीना देशमुख 91.67% तृतीय और मिताली निर्मलकर 91.33% अंक के साथ चतुर्थ स्थान पर रही। सभी उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली छात्र-छात्राओं को सिद्धि विनायक शिक्षण समिति और सरस्वती शिशु मंदिर परिवार ने बधाई दी। अधिकतर छात्राओं ने यहां उत्कृष्ट अंक हासिल किए हैं।

इसी तरह स्थानीय परीक्षा की बात करें तो कक्षा अरुण में देवीना प्रथम, टिकम द्वितीय, उदय में वैष्णवी यादव प्रथम, डिंपल ठाकुर द्वितीय, कक्षा प्रथम में हर्षिता साहू प्रथम, नव्या पटेल द्वितीय, कक्षा द्वितीय में देविका प्रथम, जसमीत द्वितीय, कक्षा तृतीय में विजय यादव प्रथम, रविकांत द्वितीय, कक्षा चतुर्थ में एकता साहू प्रथम, मोनिका भंडारी द्वितीय, कक्षा षष्ठम में पूर्वी मंडावी प्रथम, किंजल धनकर द्वितीय, कक्षा सप्तम में भावेश निर्मलकर प्रथम, रुचिका साहू और नेहा साहू ने द्वितीय स्थान हासिल किया है। सभी उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्र-छात्राओं को एक कार्यक्रम आयोजित कर शाला परिवार ने पुरस्कृत किया। इस अवसर पर सिद्धि विनायक शिक्षण समिति के अध्यक्ष सुभाष हरदेल, प्रधानाचार्य ताराचंद साहू, सचिव खिलानंद गिलहरा सहित गिरधर देशमुख, दशरुराम साहू, टोखनलाल साहू, भूषण लाल साहू, त्रिलोक साहू, सकट राम ठाकुर, टोमन साहू, हेमंत ठाकुर, किरण चतुर्वेदी, सुनीता ठाकुर, मधु साहू, गुनीता देशलहरे आदि पालक आदि मौजूद रहे। तो वही सभी बच्चों को इसी तरह मेहनत करते हुए उज्जवल भविष्य बनाने की शुभकामनाएं दी गई।

संस्कृति ज्ञान परीक्षा में सफल शिक्षकों को भी दिया गया प्रमाण पत्र

इस अवसर पर संस्कृति ज्ञान परीक्षा में सफल हुए आचार्य और दीदियों को भी उनके प्राप्तांक/प्रतिशत के साथ प्रमाण पत्र वितरित किया गया। इस अवसर पर शिक्षकों में खेमिन साहू, रीना देशलहरे, चैन कुमारी नेताम, लक्ष्मी साहू, माधुरी यादव, भावना सुनहरे, त्रिवेणी दुबे, धनंजय साहू, रेखलाल देशमुख और स्टाफ से नूमेश्वरी विश्वकर्मा, हरीश साहू मौजूद रहे।

You cannot copy content of this page