DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

भूताटोला की नवोदय विद्यालय में चयनित छात्रा कुमारी योग्या यादव ने संकुल कर्रेगांव में प्रथम स्थान किया प्राप्त

बालोद। सफलतापूर्वक 97% अंक के साथ प्राथमिक विद्यालय भूताटोला की नवोदय विद्यालय में चयनित छात्रा कुमारी योग्या यादव पिता रोशन कुमार यादव ने संकुल कर्रेगांव में प्रथम स्थान प्राप्त किया। साथ ही प्राथमिक विद्यालय करतुटोला प्रियांशु 87%और पीएस कोरेटिटोला की कुमारी पुष्पांजलि 87%अंक प्राप्त संकुल में दूसरा स्थान प्राप्त किया है। शाला के प्रधान पाठक महेन्द्र कुमार कोरेटी, शिक्षिका शमा अहमद खान, संकेष साहू, प्रदीप कुमार मालेकर, उत्तम कुमार सोनसरवा, प्रधान पाठक, सोहन लाल ठाकुर एव पुर्व संकुल प्राचार्य सुख राम ठाकुर संकुल प्राचार्य प्रकाश मेश्राम संकुल समन्वयक ओमकार प्रसाद सोनसारवा सीएससी संकुल केंद्र कर्रेगांव ने इन बच्चों को उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दी।

You cannot copy content of this page